लाइव न्यूज़ :

Bihar ki khabar: दस वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, चाचा और भतीजा अरेस्ट, शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2020 15:43 IST

बच्ची बुधवार दोपहर शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी. इसी दौरान दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची के रो-रोकर हल्ला करने पर स्वजन मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपित फरार हो गया था.घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Open in App
ठळक मुद्देइस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जमुई भेजा गया है. दुष्कर्म का आरोपी युवक और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पटनाः बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना इलाके में एक 10 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़िता की मां ने थाने में 18 वर्षीय एक युवक को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है.

कहा कि बच्ची बुधवार दोपहर शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी. इसी दौरान दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची के रो-रोकर हल्ला करने पर स्वजन मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपित फरार हो गया था.घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जमुई भेजा गया है. दुष्कर्म का आरोपी युवक और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सदर अस्पताल लाई, जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया. गांव के ही एक शख्स ने एक 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक घटना बीते बुधवार शाम की बताई जा रही है, जब पीड़िता शौच के लिए खेत गई थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शौच करने गई नाबालिग लडकी को अकेली देख गांव के ही एक युवक आकाश कुमार ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी मां और परिजनों को बताई. जिसके बाद पीड़िता की मां और उसके परिजन उसे लेकर सोनो थाना पहुंचे और फिर पुलिस को इस पूरे घटना की जानकारी दी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिना देर किये पुलिस ने पुलिस कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी पर एफ आई आर दर्ज किया. पुलिस को छापेमारी आरोपी युवक अपने घर में तो नहीं मिला लेकिन वह अपने चाचा के घर में छुपा हुआ था. जहां से पुलिस ने आरोपी और उसके चाचा को गिरफ्तार किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारबिहार समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली