लाइव न्यूज़ :

बिहार में जहरीली शराबः सीवान में पांच लोगों की मौत, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर, अबतक 6 की आंख की रोशनी गई

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2023 17:15 IST

बिहार के सीवान जिले से निकलकर सामने आया है, जहां  जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटों में संदिग्ध परिस्थिति में 5 की मौत हो गई है। जबकि 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है।अबतक 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।

पटनाः बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच जहरीली शराब से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ तौर पर यह कहा था कि ’जो पियेगा वह मरेगा।’ शराब पीना गलत बात है और सरकार शराबियों के साथ कभी भी समझौता नहीं कर सकती है। लेकिन बावजूद इसके राज्य के अंदर धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है।

अब इसी कड़ी में एक ताजा मामला बिहार के सीवान जिले से निकलकर सामने आया है, जहां  जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटों में संदिग्ध परिस्थिति में 5 की मौत हो गई है। जबकि 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। घटना लकरी नवीगंज ओपी क्षेत्र के बाला गांव में घटी है। रविवार की रात जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा एक से बढ़कर सोमवार की सुबह पांच हो गया है। अभी तक मृतकों में जनक बीन, नरेश बिन, धुरेन्द्र मांझी, राजेश प्रसाद, पड़ौली निवासी लछन देव राम का नाम सामने आया है।

इस मामले में डीएम अमित कुमार पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बाला गांव में कुछ लोगों के अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण सूचना प्राप्त हुई। सभी को सदर अस्पताल लाया जा रहा था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत रास्ते में हो गई, जबकि पटना जाने के क्रम में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। अनुमंडल प्रशासन घटनास्थल पर कैंप कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा