लाइव न्यूज़ :

बिहार के उद्योग मंत्री महासेठ के करीबियों के यहां आयकर विभाग ने की छापेमारी, निवेश के कई कागजात मिले, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2022 17:43 IST

बिहारः आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारियों ने बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के एक रिश्तेदार के पटना स्थित परिसर और राज्य के कुछ अन्य स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्देकर चोरी मामले की जांच के सिलसिले में पटना स्थित मंत्री के आवास भी गए।समीर महासेठ राजद कोटे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री हैं।मधुबनी सीट से दूसरी बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं।

पटनाः बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के करीबियों और संबंधी के यहां आयकर विभाग के द्वारा की गई छापेमारी से हड़कंप मच गया। मंत्री के करीबी और पार्टनर के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला है। पटना में करीब दर्जन भर स्थानों पर छापेमारी की गई है।

पटना में यह छापेमारी बोरिंग रोड, स्काडा सेंटर, सगुना मोड, दानापुर समेत अन्य स्थानों पर की गई है। इसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिलने की खबर है। सूत्रों का कहना है कि इसमें नेताओं के निवेश के भी कई कागजात मिले हैं। आयकर विभाग की ओर से इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग को जमीन-मकान के कारोबार से जुड़े मंत्री के बिजनेस पार्टनर के बारे में कुछ इनपुट मिले थे।

उसके बाद आयकर की टीम ने अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कराई। जांच में कुछ अहम जानकारी मिलने के बाद अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीम ने गुरुवार की सुबह-सुबह जमीन-मकान के कारोबार से जुड़े बिल्डर के ठिकानों पर छापा मारा। इस मामले में अभी आयकर विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर आज सुबह सुबह छापेमारी की गई है। सबसे पहले आयकर विभाग की ओर सोनभवन स्थित उसके कार्यालय में छापेमारी की गई। इसके बाद राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर स्थित हीरा पन्ना दुकान के पास स्थित साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक और ऑफिस में छापेमारी की गई।

सूत्रों का कहना है कि यहां पर मिले कागजात के आधार पर आयकर विभाग की ओर से करीब एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि छापेमारी में बिहार के कई बड़े नेताओं के निवेश के भी साक्ष्य मिले हैं। माना जा रहा है कि वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामलों को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर समीर महासेठ आए हैं।

उनका पुराना व्यवसायिक इतिहास रहा है, जिस वजह से वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों में उन पर छापेमारी होने का संदेह जताया जा रहा है। इसबीच उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने सफाई देते हुए कहा कि पटना में जिन जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी की गई है, उससे उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस शख्स के यहां छापेमारी हुई है, वे मेरे परिचित हैं।

लेकिन उनके व्यावसायिक कारोबार से मेरा कोई लेना देना नहीं है। उनके व्यवसाय में मेरा कोई पैसा नहीं लगा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि छापेमारी से जुड़ा मामला किन कारणों से हुआ है, यह जांच का विषय है। फ़िलहाल इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे रिश्तेदार के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। उम्मीद करते हैं कि कार्रवाई न्याय संगत होगी। इस बीच भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने समीर महासेठ के रिश्तेदार के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘नीतीश कुमार सरकार के लगभग सभी मंत्री भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त हैं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाआरजेडीआयकर विभागBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली