लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में देवर ने बनाया भाभी का अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर किया यौन शोषण, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2025 20:21 IST

बताया जाता है कि जक्कनपुर इलाके में किराये के मकान में रह रही एक शादीशुदा महिला ने अपने रिश्ते के देवर पर गंभीर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Open in App

पटना:बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां देवर ने अपनी भाभी की अश्लील फोटो बनाकर ना सिर्फ उसे ब्लैकमेल किया, बल्कि जबरन शारीरिक संबंध बनाने को भी मजबूर किया। बताया जाता है कि जक्कनपुर इलाके में किराये के मकान में रह रही एक शादीशुदा महिला ने अपने रिश्ते के देवर पर गंभीर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि रिश्ते में लगने वाले देवर ने कंप्यूटर से पहले उसकी न्यूड तस्वीरें बनाईं, फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक और उसके दोस्त सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर रहे हैं। पीड़िता अपने पति के साथ जक्कनपुर थाना पहुंची और लिखित शिकायत दी। 

महिला ने बताया कि 12 मार्च 2025 को वह जहानाबाद में एक रिश्तेदार की शादी में गई थी। उसी शादी में आरोपी बंटी ठाकुर वीडियोग्राफर था। उसकी मुंहबोली बहन के जरिए आरोपी को महिला का मोबाइल नंबर मिला। बाद में शादी की तस्वीरों को एडिट कर न्यूड बनाकर भेजा गया और ब्लैकमेल शुरू हुआ। 

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पति और 9 साल के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर जहानाबाद और पटना में चार बार यौन शोषण किया। जब महिला ने मिलने से इनकार किया तो आरोपी ने तस्वीरें वायरल कर दीं। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा