लाइव न्यूज़ :

बिहार: वाइफ के मोबाइल पर अज्ञात कॉल आने पर पति को हुआ शक, ईंट-पत्थर से कूच कर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2020 14:14 IST

बताया जाता है कि निवासी बच्चा दुबे ने की 45 वर्षीय पत्नी नायडू देवी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई. इससे उसके पति को शक हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देआज सुबह ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि मृतिका नायडू देवी के मोबाइल फोन पर किसी अंजान शख्स का कॉल आया था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया.

पटना:बिहार के शिवहर के पूरनहिया थाना इलाके के बसंत पट्टी टोले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें फोन पर आए एक अज्ञात कॉल ने ऐसा विवाद उत्पन्न किया कि गुस्साए पति ने अपनी ही पत्नी की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है. 

बताया जाता है कि निवासी बच्चा दुबे ने की 45 वर्षीय पत्नी नायडू देवी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई. इससे उसके पति को शक हुआ. कुछ दिनों पहले भी महिला के मोबाइल में एक अंजान व्यक्ति का नंबर देखकर उसके पति को शक हो गया था. जिसे लेकर दोनो के बीच तनाव चल रहा था. 

उसी बात को लेकर बीती रात पत्नी को सोये अवस्था में पति ने ईट के कूचकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, खुद नीचे आकर उसने अपनी बेटी आरती को पूरी बात बताई. आज सुबह ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके से पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं गिरफ्तार आरोपी ने भी पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया हैं. 

पुलिस ने बताया कि मृतिका नायडू देवी के मोबाइल फोन पर किसी अंजान शख्स का कॉल आया था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. इसी बीच पति ने ईंट से कूच-कूचकर पत्नी की हत्या कर दी. पुरनहिया थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि अवैध संबंध के शक में पति द्वारा हत्या किये जाने की बात सामने आई है. मामले की जांच की जा रही है. मृतका नायडू देवी की दो बेटियां हैं, जिसमें बडी बेटी आरती की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी. वह फिलवक्त मायके में ही है. वहीं दूसरी बेटी अंजनी कुमारी कुंवारी है. 

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा