लाइव न्यूज़ :

बिहारः महिला के गुप्तांग में गिलास घुसा देने के मामले का खुलासा, झगड़े के बाद पति ने ही की ऐसी हैवानियत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2018 00:43 IST

पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. उसने अपनी पत्नी के साथ पहले मारपीट की. फिर जबरन दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया. 

Open in App

पटना, 16 नवंबर:बिहार के मुजफ्फपुर में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप और उसके प्राईवेट पार्ट(गुप्तांग) में स्टील के ग्लास डाले जाने के मामले में पुलिस ने यह पाया है कि पति ने हीं अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. उसने अपनी पत्नी के साथ पहले मारपीट की. फिर जबरन दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया. 

मुजफ्फरपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. उल्लेखनीय है कि आरोपी पति ने कानून और लोगों को बरगलाने के लिए अपनी पत्नी के साथ गैंगरेप की बात बताते हुए पत्नी को एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया. जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर ग्लास बाहर निकाला. 

हालांकि पीड़िता की हालत अब भी गंभीर है बनी हुई है. हथौडी थाना इलाके में एक गांव में हुई इस घटना का पर्दाफाश कर दिया गया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. आपको बता दें कि 14 नवंबर को हुई इस घटना की खबर के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई. एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी पूर्वी और हथौडी थानाध्यक्ष ने जब गहन जांच की तो पति की करतूत उगाजर हो गई. 

ग्रामीणों ने भी बताया कि आरोपी पति ने 14 नवम्बर की रात को पीड़िता की पिटाई की और जबरन दुष्कर्म किया. पत्नी की तबीयत बिगडने के बाद वह उसे स्थानीय ओझा के पास भी ले गया था. लेकिन जब बात खुल गई और गांव के लोग विरोध करने लगे तो बचने के लिए उसने नई कहानी गढ दी. पीड़िता ने भी होश में आने के बाद पुलिस को यह बताया है कि आरोपी पति ने ही उसके गुप्तांग में ग्लास डाला था. 

सिटी एसपी ने बताया कि पीडिता से और जानकारी लेने के लिए महिला पदाधिकारी को तैनात कर दिया गया है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हैवान पति रामपुकार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा