लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदीः कैमूर के बाद गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, मरने वाले झारखंड के मजदूर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2021 15:56 IST

बिहार के गोपालगंज जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया-मठिया गांव दो मजदूरों की जान जहरीला शराब पीने से हो गई। कुछ दिन पहले कैमूर में तीन लोगों की जान चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। परिजन जहरीली शराब से मौत होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है।

पटनाः बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया-मठिया गांव में सामने आया है, जहां जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मरने वाले दोनों लोग झारखंड के मजदूर

मरने वाले दोनों लोग झारखंड के मजदूर हैं, जो एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। इस मामले में एक और मजदूर का इलाज चल रहा है। हाल ही में कैमूर जिले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार दोनों ने मंगलवार की रात को शराब पी थी। परिजन जहरीली शराब से मौत होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है

हालांकि, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के कारणों का पता चलेगा। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि देसी शराब पीने के बाद दो मंजदूरों की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलने पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल सदर अस्पताल पहुंचे। मामला संदिग्ध है। जांच के लिए डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुख्‍ता तौर पर मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। मृतकों में झारखंड के गुमला जिले के भसो थाना क्षेत्र के रसीली गांव के बुधवा पन्ना (43 साल) और कर्मा पन्ना (50 साल) शामिल हैं।

पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया

पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि गोपालगंज में इससे पहले खजूर बन्नी शराब कांड हुआ था, जिसमें 19 लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से हो गई थी।

उसके बाद यह दूसरा मामला है जब दो लोगों की मौत हुई है और इनकी मौत के पीछे भी जहरीली शराब को वजह बताया जा रहा है। मामले को लेकर गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा कि वह इस पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं। परिवार वालों ने जहरीली शराब की आशंका व्यक्त की है, अगर मौत की वजह जहरीली शराब है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली