लाइव न्यूज़ :

बिहार में होली त्योहारः जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत, 22 की स्थिति नाजुक, बांका, भागलपुर एवं मधेपुरा में हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2022 17:01 IST

बिहार के तीन जिलों में होली के त्योहार के दौरान कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Open in App
ठळक मुद्देसाहिबगंज निवासी एक व्यक्ति के आंखों की रोशनी चली गई है. स्थानीय लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए सड़क पर टायर जलाये.पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद यातायात बहाल हुआ.

पटनाः बिहार में होली के दौरान विभिन्न जिलों में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. सूबे के बांका, भागलपुर एवं मधेपुरा में हुईं इन घटनाओं को जहरीली शराब से जोड़ कर देखा जा रहा है. कई मृतकों के परिजनों ने भी मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया है.

हालांकि, पुलिस व प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका जिले के अमरपुर थाना थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक महिला सहित आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. वहीं कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं. मृतकों के परिजनों का दावा है कि शराब पीने के बाद ये मौतें हुई हैं.

मृतकों में अमरपुर निवासी वृद्ध रघुनंदन पोद्दार, कामदेवपुर निवासी राजा तिवारी, ओडैय निवासी संजय मांझी, डुमरामा के सुमित कुमार, डुमरिया के आशीष कुमार सिंह, गोडा के विजय साह, बल्लीकिता के डब्लू साह, गुरुदेव साह एवं अमरपुर की बिंदु देवी शामिल हैं. दो अन्य को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. कई का इलाज अमरपुर के निजी अस्‍पताल में किया जा रहा है.

हालांकि जहरीली शराब से हुई मौत की पुष्टि पुलिस-प्रशासन ने किया है. एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस तरह की सूचना नहीं है. किसी शव के पोस्टमार्टम कराने की भी सूचना नहीं है. इसके अलावा, अमरपुर थाना क्षेत्र के लौसा गांव में भी एक लोग की मौत हुई है. उधर, भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित नाथनगर इलाके के साहेबगंज मोहल्ले में होली के दिन जहरीली शराब पीने से सात लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. जबकि, कई अन्‍य बीमार हैं. स्थानीय लोग शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं.

हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है. परिजनों के अनुसार सभी ने होली के दिन शराब का सेवन किया था. एक मृतक विनोद राय की पत्नी ने बताया कि होली के दौरान उसके पति ने शराब पी थी. घटना में संदीप यादव, विनोद राय (50 वर्ष), मिथुन कुमार, नीलेश कुमार (34 वर्ष) की भी मौत हो गई है. इसके अलावा एक युवक अभिषेक कुमार उर्फ छोटू साह (24 वर्ष) का इलाज स्‍थानीय जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल में चल रहा है. उसके दोनों आंखों की रोशनी चली गई है. मृतक विनोद राय के बेटे चंदन राय के मुताबिक जहरीली शराब पीने से जान गई है.

बोतल लेकर घर आए थे. इसके बाद सेहत बिगड़ गई. मृतकों में सभी एक ही गांव के हैं. लेकिन, सभी का घर गांव में दूर-दूर है. मृतक के परिजनों ने युवक को भर्ती करते समय डॉक्टरों को बताया था कि दो दिन पहले उसने शराब पी थी. कुछ लोगों का कहना है कि श्याम चौधरी ही शराब की तस्करी करता है. हो सकता है यहीं से लोगों ने शराब खरीदी हो.

वहीं, डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि अभी तक 3 की मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि, मौत कैसे हुई है. इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. लोगों का कहना है कि जहरीली शराब से हुई है. वहीं, मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में 4 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. बताया जाता है कि ये मौत जहरीली शराब से हुई है. सूत्रों की मानें तो होली में जहरीली शराब पीने से 22 लोग बीमार हुए.

जिन्हें बारी-बारी से मुरलीगंज पीएचसी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया. बताया जा रहा है कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी गांव में बीते गुरुवार को शराब पार्टी चला था. जिसमें सभी ने एकसाथ शराब का सेवन किया. इसके अगले दिन सभी के तबीयत बिगड़ गए. 3 मृतक एक गांव दिग्घी के बताये जा रहे हैं, जबकि एक मुरलीगंज मुख्य बाजार के वार्ड 9 के निवासी हैं.

हालांकि शराब से मौत के बारे में पुलिस और परिजन इनकार कर रहे हैं. लेकिन हर शव को पुलिस आनन-फानन में रात के अंधेरे में जलाया गया. इस तरह से जिन परिस्थितियों में लोगों की मौत हुई है, उसके बाद एक बार फिर से बिहार में जहरीली शराब कांड होने की आशंका जताई जा रही है. सीएचसी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बीमार लोगों की स्थिति को देखते हुए दो अतिरिक्त एम्बुलेंस गांव में तैनात किया गया है. वहीं मामले पर स्थानीय मुरलीगंज थाना ने पल्ला झाड़ लिया है. थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक इस तरह की सूचना संज्ञान में नहीं आई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा