लाइव न्यूज़ :

दरभंगा राज कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी की गोली मारकर हत्या, भीड़ के हत्थे चढ़े आरोपी, एक को मारा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2021 16:24 IST

दुर्गा पूजा की महानवमी के दिन तड़के चार बजे कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव झा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. एक और पुजारी घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देदरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राम बाग में स्थित है मंदिर।दरभंगा राज के कंकाली मंदिर में गुरुवार तड़के पहुंचे अपराधी और गोलीबारी शुरू कर दी।गोलीबारी कर हत्या को अंजाम देने वाले अपराधी कार से आए थे, एक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।

पटना: बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राम बाग में स्थित दरभंगा राज के कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुजारी की हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. 

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों के बीच एक आरोपी मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया. लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

महानवमी के मौके पर पुजारी की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को महानवमी के दिन सुबह-सुबह कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव झा की अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से मौके पर ही पुजारी की मौत हो गई. इस घटना में एक अन्य पुजारी गोली लगने से घायल हो गया. कार से आए चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. 

गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ भागे तो पुजारी को जमीन पर गिरा पाया. पुजारी गोली लगने के बाद खून से लथपथ थे. लोग उन्हें लेकर फौरन अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि मृतक पंडित के भतीजे और अपराधी के बीच दो दिन से मारपीट चल रही थी. इसके अलावा महाअष्टमी की शाम मंदिर प्रांगण में आरती हो रही थी, जिसको लेकर काफी भीड इकट्ठा थी. उस दौरान कई सारे मनचले भी वहां मौजूद थे, जिनकी हरकतों से महिलाओं को परेशानी हो रही थी. 

इसका विरोध जब मंदिर के पुजारी ने किया तो मनचलों की टोली पुजारी से भिड़ गई और देख लेने की धमकी दी थी. इसके बाद महानवमी के दिन तड़के सुबह चार बजे चार की संख्या में अपराधी मंदिर में घुसे और गोलीबारी की. एक पुजारी राजीव कुमार ने मौके पर ही दम तोड दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति का गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाज जारी है. 

गोलीबारी के बाद पैदल भागने लगे अपराधी

अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही भागे, तभी गोलीबारी का शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने एक आरोपी पुलकित को पकड़ लिया. जब लोगों को सूचना मिली कि पुजारी राजीव कुमार ने दम तोड दिया है तो उनके गुस्से की सीमा नहीं रही. इसके बाद भीड़ अपराधी पर टूट पडी और मॉब लिंचिंग में पुलकित की मौत हो गई.

इस वारदात के पश्चात लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने अपराधियों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया. वहीं पिटाई में जिस आरोपी की मौत हुई उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एक और आरोपी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 

घायल को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच भर्ती करा दिया गया है. पुलिस की टीम मौका-ए-वारदात पर छानबीन और पूछताछ की. इलाके में तनाव व्याप्त है और एहतियात के तौर पर मंदिर के आसपास पुलिस को तैनात कर दिया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!