लाइव न्यूज़ :

बिहार: ड्यूटी पर तैनात हवलदार की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, कारबाईन लूट के ले गए अपराधी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2019 20:58 IST

मुजफ्फरपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे. दारोगा ने जांच के लिए रोका. दो युवक बाइक से उतरकर दारोगा के पास पहुंचे और उनकी बांह पकड़ ली. तीसरे ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी. अपराधियों ने दारोगा के सिर में दो गोलियां मारी.

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों ने दिनदहाडे एक पुलिस को न केवल गोली मारी बल्कि उसका कार्रबाईन भी लूट ले गए.अधिकारी थाना क्षेत्र के मारकन चेकपोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रहे थे.

बिहार में बेखौफ अपराधी अब दिनदहाड़े अपराधी आम लोगों के साथ ही पुलिस को भी निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के सकरा इलाके के मारकन चौक से आया है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पुलिस को न केवल गोली मारी बल्कि उसका कार्रबाईन भी लूट ले गए. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब हवलदार मलेश्वर राम ड्यूटी कर रहे थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरेआम दारोगा मलेश्वर को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया और उनके पास से कार्बाइन लूट ली. वह सकरा थाना क्षेत्र के मारकन चेकपोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रहे थे. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अपराधी भाग निकले. घटना के बाद लोगों ने गंभीर हालत में दारोगा को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है. 

सूचना पर एसएसपी व एएसपी सहित अन्य अधिकारी नर्सिंग होम पहुंच गए. सकरा थाने में तैनात दारोगा मलेश्वर दोपहर पौने दो बजे मारकन पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे. दारोगा ने जांच के लिए रोका. दो युवक बाइक से उतरकर दारोगा के पास पहुंचे और उनकी बांह पकड़ ली. 

तीसरे ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी. अपराधियों ने दारोगा के सिर में दो गोलियां मारी. घटना के बाद अपराधियों ने उनकी कार्बाइन भी भी लूट ली. बाइक सवार अपराधी सकरा की ओर से आए और हवलदार को गोली मारकर फरार हो गए. दिनदहाड़े गोली मारकर हथियार लूटने की इस घटना से पुलिसवाले भी सकते में हैं. इससे पहले छपरा में भी अपराधियों ने एक दारोगा और कांस्टेबल की हत्या कर एके-47 जैसे हथियार लूट लिए थे. इस मामले में पुलिस अभी तक लूटी गई एके-47 बरामद नहीं कर सकी है.

टॅग्स :हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली