लाइव न्यूज़ :

बिहार के मशहूर कारोबारी की सरेआम हत्या, जानें कैसे रची गई हत्या की साजिश

By एस पी सिन्हा | Updated: December 20, 2018 17:03 IST

राजधानी पटना से सटे वैशाली जिले के हाजीपुर में दिनदहाड़े हमला कर अपराधियों ने एक बडे कारोबारी गुंजन खेमका पर एके 47 से फायरिंग कर हत्या कर दी।

Open in App

बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम सीमा पर है। प्रशासन के लाख दावों के बावजूद सूबे में अपराध पर लगाम लगता नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि राजधानी पटना से सटे वैशाली जिले के हाजीपुर में दिनदहाडे हमला कर अपराधियों ने एक बडे कारोबारी गुंजन खेमका पर एके 47 से फायरिंग कर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात जिला मुख्यालय हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। यहां बता दें कि गुंजन खेमका मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका के बेटे हैं। वारदात के वक्त वो वैशाली में अपनी फैक्ट्री से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान गांधी सेतु हाइवे पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

गोली लगने से गुंजन खेमका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। अपराधियों की ओर से कारोबारी को गोली मारने के बाद प्रशासन में  हडकंप मच गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गये हैं। जबकि घायल ड्राइवर को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। यहां यह भी बता दें कि मृतक गुंजन खेमका के पिता गोपाल खेमका भाजपा के व्यवसायी प्रकोष्ठ के संयोजक भी हैं। वहीं, गुंजन खेमका की हत्या के मामले में अब नया मोड आया है। 

गुंजन के करीबी दोस्त के मुताबिक वो पिछले कई दिनों से अपराधियों के निशाने पर थे और रंगदारी की मांग को लेकर उनको धमकी भरे फोन आते थे। गुंजन के एक दोस्त ने बताया कि खेमका परिवार पिछले कई महीने से दहशत में था। अपराधी रंगदारी की मांग को लेकर खेमका की पत्नी तक को फोन किया करते थे। इस मामले को लेकर खेमका परिवार ने पटना के गांधी मैदान थाने में भी शिकायत की थी। परिवार के लोगों के मुताबिक गुंजन खेमका ने 4 दिन पहले भी कहा था कि उन्हें अब भी धमकी भरे फोन आते थे और फोन पर गुंजन खेमका और उनकी पत्नी को गालियां दी जाती थी। परिवार और गुंजन खेमका के दोस्तों ने पटना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एडीजी आलोक राज को भी गुंजन खेमका ने धमकी की जानकारी दी थी। गुंजन खेमका की गिनती पटना समेत बिहार के बडे उद्योगपतियों के तौर पर होती थी। उनका पटना में एक बड़ा अस्पताल था साथ ही फार्मास्यूटिकल लाइन में भी खेमका परिवार की पकड थी। गुंजन पर दो साल पहले भी अपराधियों ने पटना में हमला किया था जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे। वहीं,

भाजपा के नेता की दिनदहाड़े हत्या किये जाने की वारदात को लेकर सूबे में सियासी बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट पर सूबे में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उधर, भाजपा के कई नेताओं ने भी बिहार में इस तरह के अपराध की घटनाओं की आलोचना की है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा