लाइव न्यूज़ :

बिहार: उद्योगपति गोपाल खेमका के बेटे गुंजन की हाजीपुर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: December 20, 2018 14:28 IST

यह वारदात जिला मुख्यालय हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। यहां बता दें कि गुंजन खेमका मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका के बेटे हैं।

Open in App

बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम सीमा पर है। प्रशासन के लाख दावों के बावजूद सूबे में अपराध पर लगाम लगता नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि राजधानी पटना से सटे वैशाली जिले के हाजीपुर में दिनदहाडे हमला कर अपराधियों ने एक बडे कारोबारी गुंजन खेमका पर एके 47 से फायरिंग कर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात जिला मुख्यालय हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। यहां बता दें कि गुंजन खेमका मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका के बेटे हैं। वारदात के वक्त वो वैशाली में अपनी फैक्ट्री से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान गांधी सेतु हाइवे पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

गोली लगने से गुंजन खेमका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। अपराधियों की ओर से कारोबारी को गोली मारने के बाद प्रशासन में  हडकंप मच गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गये हैं। जबकि घायल ड्राइवर को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। यहां यह भी बता दें कि मृतक गुंजन खेमका के पिता गोपाल खेमका भाजपा के व्यवसायी प्रकोष्ठ के संयोजक भी हैं।

टॅग्स :क्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO