लाइव न्यूज़ :

बिहारः चोरों से परेशान पुलिस एटीएम सुरक्षित रखने के बजाए बंद कराने में जुटी, ग्रामीण इलाके में अब तक 17 एटीएम बंद, लोग परेशान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2022 18:52 IST

बिहार के गोपालगंज जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है. दरअसल चोरी की बढ़ती वारदातों को रोकने की बजाए पुलिस ने एटीएम मशीन ही बंद करा दिए.

Open in App
ठळक मुद्देगैस कटर से काटकर एटीएम से कैश चोरी की कई घटनाएं हुईं.पुलिस ने ग्रामीण इलाके के 17 एटीएम को ही बंद कर दिया है.केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं.

पटनाः बिहार में पुलिस की चौकसी का बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां चोरों से परेशान पुलिस एटीएम सुरक्षित रखने के बजाये अब एटीएम को ही बन्द कराने में जुट गई है. राज्य के गोपालगंज जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है. दरअसल चोरी की बढ़ती वारदातों को रोकने की बजाए पुलिस ने एटीएम मशीन ही बंद करा दिए.

हाल के दिनों में गैस कटर से काटकर एटीएम से कैश चोरी की कई घटनाएं हुईं. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीण इलाके के 17 एटीएम को ही बंद कर दिया है. वहीं शहरी क्षेत्र के एटीएम को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी है. जिसको लेकर लीड डिस्ट्रिक मैनेजर (एलडीएम) के साथ बैठक की जाएगी. 

यहां उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं. डिजिटल पेमेंट को लेकर लोगों व दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है. गांव-गांव तक एटीएम मशीन भी लगाये जा रहे हैं. लेकिन गोपालगंज जिले में पुलिस के तुगलकी फरमान से लोग परेशान हैं. एटीएम मशीन बंद हो जाने से यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

ग्रामीणों को अब कैश निकालने के लिए शहर आना होगा. इस मामले को लेकर सदर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि लगातार चोर एटीएम काट चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के 17 सरकारी एटीएम बंद करा दिए गए हैं. साथ ही शहरी क्षेत्रों में लगे सरकारी बैंक के एटीएम को एलडीएम के साथ बैठक कर सुरक्षित स्थानों शिफ्ट किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि पिछले 6 माह में गोपालगंज में थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर में एसबीआई का एटीएम काट लाखों रुपए की चोरी कर ली गई थी. वहीं, बैकुंठपुर थाना के हरदिया में टाटा इंडिकेश के दो एटीएम काट भी लाखों रुपए की चोरी कर ली गई थी. जबकि थावे बस स्टैंड के पास एसबीआई के एटीएम को काट रहे चोर लोगों को देख गैस कटर छोड़कर फरार हो गए थे. ऐसे में पुलिस के इस फैसले से लोग हैरान हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली