लाइव न्यूज़ :

वेलेंटाइन डे के दिन छात्रा के परिजनों ने उसके सहपाठी को घर बुलाया, हत्या की, शव को बोरे में डाल नहर में फेंका

By भाषा | Updated: February 17, 2020 07:47 IST

14 फरवरी को छात्रा ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था जहां पहुंचने पर छात्रा के परिजनों ने छात्र की पिटाई की और उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डाल कर नहर में फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के भोजपुर जिले के आयर थानाक्षेत्र में एक लड़की के परिजनों द्वारा ‘वेलेंटाइन डे’ के दिन उसके सहपाठी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस के मुताबिक छात्र और उसकी साथी छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ते थे।

बिहार के भोजपुर जिले के आयर थानाक्षेत्र में एक लड़की के परिजनों द्वारा ‘वेलेंटाइन डे’ के दिन उसके सहपाठी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि छात्र (15) के शव को रविवार को बरामद कर पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय आरा स्थित सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस के मुताबिक छात्र और उसकी साथी छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ते थे।

उन्होंने बताया कि छात्र वेलेंटाइन डे के दिन से ही लापता था, परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को छात्रा ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था जहां पहुंचने पर छात्रा के परिजनों ने छात्र की पिटाई की और उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डाल कर नहर में फेंक दिया।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने जब उसकी सहपाठी और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह गांव की एक नहर से शव को बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में छात्रा के माता-पिता सहित परिवार के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?