लाइव न्यूज़ :

बिहार: चलती कार में छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, छपरा में पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2019 19:09 IST

छात्रा के अनुसार स्कूल से बाहर निकलते ही 5 युवकों ने उसे अगवा कर लिया और चलती कार में रातभर बारी-बारी से रेप करने के बाद सुबह गरखा के बसंत के पास फेंक कर फरार हो गए.

Open in App

बिहार के छपरा जिले के भेल्दी थाने के झौंवा पट्टी गांव में पांच युवकों ने एक स्कूली छात्रा को चलती कार में अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. गैंगरेप के बाद बसंत रोड में छात्रा को फेंक कर आरोपी फरार हो गए. इस मामले में भेल्दी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा अपने स्कूल में कुछ कागजात लेने आई थी, लेकिन स्कूल से बाहर निकलते ही पांच युवकों ने एक कार से उसे अगवा कर लिया और चलती कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. लड़की ने एक युवक की पहचान की है, जिसका नाम राणा प्रताप सिंह बताया जा रहा है. जबकि चार और अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

छात्रा के अनुसार स्कूल से बाहर निकलते ही 5 युवकों ने उसे अगवा कर लिया और चलती कार में रातभर बारी-बारी से रेप करने के बाद सुबह गरखा के बसंत के पास फेंक कर फरार हो गए. भेलदी थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दरज कर ली गई है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. पुलिस आरोपितों को शिघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी.

टॅग्स :बिहाररेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी