लाइव न्यूज़ :

बिहार की किशोरी को उसके रिश्तेदारों ने मथुरा में 60000 रुपये में बेचा, घुमाने के बहाने लाए थे, ऐसे भागी लड़की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2021 22:03 IST

हाईवे थाना क्षेत्रांतर्गत एक कॉलोनी में सुबह-सुबह लोगों ने एक किशोरी को गली में दुबके हुए बैठे देखा।

Open in App
ठळक मुद्देउसकी रजामंदी के बिना ही उक्त युवक से जबरन शादी कराकर रफू चक्कर हो गए।रिश्तेदार उसे मथुरा घुमाने के बहाने यहां ले आए और एक युवक को बेच दिया। 24 जुलाई को उसकी शादी करा दी गई।जैसे ही उसे यह मालूम पड़ा कि वह युवक उससे पेशा कराना चाहता है।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मानव तस्करी का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें बिहार की एक किशोरी को उसके रिश्तेदारों ने यहां लाकर स्थानीय युवक को साठ हजार रुपए में बेच दिया और उसकी रजामंदी के बिना ही उक्त युवक से जबरन शादी कराकर रफू चक्कर हो गए।

मामले का खुलासा दो दिन पूर्व तब हुआ जब हाईवे थाना क्षेत्रांतर्गत एक कॉलोनी में सुबह-सुबह लोगों ने एक किशोरी को गली में दुबके हुए बैठे देखा। उन्होंने उससे जानकारी तो मालूम पड़ा कि उसके रिश्तेदार उसे मथुरा घुमाने के बहाने यहां ले आए और एक युवक को बेच दिया। 24 जुलाई को उसकी शादी करा दी गई। जैसे ही उसे यह मालूम पड़ा कि वह युवक उससे पेशा कराना चाहता है।

वह मौका मिलते ही उसके घर से भाग आई और यहां छिप गई। थाना हाईवे प्रभारी अनुज कुमार ने बताया, किशोरी का आरोप है कि युवक उसे गलत काम में धकेलना चाहता था। जब इसका पता चला तो वह मौका पाकर भाग आई। चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्य गुंजन सोनी ने बताया, टीम ने थाना हाईवे पहुंचकर किशोरी के बारे में छानबीन की है।

मेडिकल कराया है। किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है। किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की मां ने फोन पर बताया है कि उसे किसी ने बेचा नहीं है। उसकी बेटी की शादी हुई है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार है, इसके बाद कार्रवाई होगी। लड़की नाबालिग है। अगर शादी की गई है, तो भी ऐसा किया जाना गैरकानूनी है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा