लाइव न्यूज़ :

बिहारः सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में मनचलों ने पिस्टल की नोक पर युवती को किया अगवा, गैंगरेप कर बनाया वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2019 05:29 IST

जिले के बिहार थाना इलाके के खंदकपर मोहल्ले से एक युवती को सरेशाम अगवा कर हवस के पांच दरिंदो ने उसके साथ न केवल गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया.

Open in App

पटना, 14 जुलाईःबिहार में बेखौफ हो गये मनचलों ने एकबार फिर से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. वह घटना घटी है सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में. यहां मनचलों ने एक युवती के साथ पिस्टल की नोक पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बिहार थाना इलाके के खंदकपर मोहल्ले से एक युवती को सरेशाम अगवा कर हवस के पांच दरिंदो ने उसके साथ न केवल गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया. सबसे दुखद बात तो यह है कि पीडिता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया, तो महिला थाने ने प्राथमिकी दर्ज करने में तीन दिन लगा दिया. 

पुलिस लगातार टाल मटोल करती रही तो थक हारकर पीडिता ने जब इस बात की जानकारी वरीय अधिकारी को दी तो आनन फानन में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीडिता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह बिहारशरीफ में किराए के कमरे में रह कर पढाई करती है. 

गुरुवार की शाम वह सब्जी लाने निकली थी कि उसी दौरान नालंदा कॉलेज मोड के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे. एक युवक ने बाइक से उतर कर युवती का चेहरा रूमाल से ढक दिया और जबरन उसे बाइक पर बिठा कर खंदकपर गैस गोदाम की गली में स्थित एक घर में ले गया. जहां पूर्व से तीन बदमाश मौजूद थे. 

पिस्टल की नोंक पर पांचों बदमाशों ने पहले उसकी पिटाई की इसके बाद बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम देते हुए, मोबाइल में वीडियो भी बनाया. इस कुकृत्य के बाद बदमाशों ने मुंह खोलने पर जान मारने की धमकी देते हुए युवती को रिहा कर दिया. वहीं, महिला थाना की थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट