लाइव न्यूज़ :

बिहारः होटल में युवक से साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी युवती, घर आकर कर लिया सुसाइड 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2018 19:50 IST

परिजनों के मुताबिक, युवती ने पहले खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़का। फिर उसने खुद को आग के हवाले कर अपनी जान दे दी। द

Open in App

बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा गांव में एक युवती ने अपने घर में ही इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि वह एक होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

परिजनों के मुताबिक, युवती ने पहले खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़का। फिर उसने खुद को आग के हवाले कर अपनी जान दे दी। दरअसल, दो दिन पहले जिले के एक होटल में पुलिस छापेमारी ने छापेमारी की थी। इस दौरान होटल के एक कमरे से युवती एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी। 

इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और फिर उसके परिजनों को बुलाकर उसे उन्हें यह चेतावनी देते हुए सौंप दिया था कि भविष्य में उसपर नजर रखें। इसके बाद वह युवती ग्लानी भाव से गुजर रही थी। ऐसे में उसने खुद की इहलीला समाप्त करने के उद्देश्य से आग लगा ली, जिसमें वह अस्सी प्रतिशत जल गई थी। 

इस दौरान उसके परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां गई पुलिस ने बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। साथ ही पुल्स आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा