लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेखौफ अपराधियों ने गया कोर्ट परिसर के बाहर युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2021 21:09 IST

गया के व्यवहार न्यायालय में गवाही देने के लिए शख्स को लाया जा रहा था. तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. मारा गया शख्स पहले से जेल में बंद था.

Open in App

पटना: बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर से बुलंद हैं कि अदालत परिसर के पास भी वे घटना को अंजाम देने से नही डर रहे हैं. गया व्यवहार न्यायालय परिसर के बाहर बिसार तालाब की सड़क पर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे एक युवक को गुरुवार को अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. 

इस दौरान गोली चलने से कोर्ट के अंदर व बाहर दोनों जगह अफरातफरी मच गई. मौके पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. उसकी पहचान बाबू भाई के रूप में हुई है. 

बताया जा रहा है कि गया के व्यवहार न्यायालय में गवाही देने के लिए वह जा रहा था. तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार गया शहर के चांद चौरा के दो युवकों की दो वर्ष पूर्व टनकुप्पा थाना अंतर्गत मोड के समीप हत्या कर दी गई थी. इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई चल रही है और मामला कोर्ट में है. इसी मामले को लेकर उक्त घटना के एक गवाह बाबू धोबी की पेशी होनी थी. इसी क्रम में घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उसे गर्दन के समीप गोली मार दी. 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद टाउन डीएसपी पीएन साहू मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की. कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. गया विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर हुए गैंगवार में यह भी एक आरोपी था और जेल में बंद था.

इस संबंध में नगर पुलिस उपाधीक्षक पी.एन. साहू ने बताया कि गया पुलिस की टेक्निकल सेल इस मामले में गहन छानबीन के लिए लगा दी गई है. उन्होंने कहा कि जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसी दौरे हत्याकांड में बाबू धोबी गवाही देने के लिए आया था. 

सूत्रों का कहना है कि बाबू की दुश्मनी श्मशान घाट में लकड़ी का कारोबार को लेकर चल रही है. दो वर्ष पूर्व भी श्मशान घाट पर लकड़ी का टाल खोलने के लिए दो युवकों की हत्या की गई थी. उन दोनों युवकों का शव टनकुप्पा थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था. साथ ही उनकी बुलेट भी उनके शव के साथ छोडकर अपराधी फरार हो गए थे.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO