लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेगूसराय में एक महिला से गैंगरेप, पुलिस तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2019 20:26 IST

मुफिस्सल थानाध्यक्ष राजबिंदु प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. बेगूसराय सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराई गई है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Open in App

बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा और सांख गांव में तीन लोगों के द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आने से सनसनी फैल गई है. घटना शनिवार की शाम उसवक्त घटी है है जब पीड़ित महिला मां के साथ झगड़ा कर अपने घर से निकल गई थी. तभी एक ई-रिक्शा का ड्राइवर उसे बहला-फुसला कर ले गया और अपने तीनों साथियों के साथ मिलकर उसके साथ हैवानियत की हदें पार की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम महिला अपनी मां के साथ झगड़ा कर अपने घर से भाग निकली और ट्रैफिक चौक के पास एक चाय दुकान के पास जा बैठी. तभी एक ई-रिक्शा का ड्राइवर उसे बहला-फुसला कर अपने दो दोस्तों के साथ उसे एक सुनसान इलाके में लेकर चला गया. 

जहां तीनों ने मिलकर उसके साथ हैवानियत की. इसके बाद महिला किसी भी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली और उसने पुलिस को आपबीती की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही फौरन उस महिला के पास पहुंची पुलिस की टीम उसे थाने लेकर गई. पुलिस ने शीघ्रता से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपितों में मो एनुल उर्फ राजू, रवींद्र कुमार और साजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. तीनों मोबारकपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. 

इस संबंध में मुफिस्सल थानाध्यक्ष राजबिंदु प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. बेगूसराय सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराई गई है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद