लाइव न्यूज़ :

बिहारः नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार और अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2019 18:43 IST

बिहारः पीड़िता रजौली के एक गांव में दो साल से अपने बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी. पीड़ित पिता ने बताया कि 20 जुलाई को बेटी कोचिंग पढ़ने रजौली गई थी. जब वह वहां से पढ़कर घर लौट रही थी, तो सुबह 10 बजे कोचिंग के बाहर आरोपी इंतजार कर रहा था. 

Open in App

बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना ईलाके के रजौली गांव में एक बार फिर नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की कोचिंग से पढ़ाई कर अपनी बुआ के घर लौट रही थी. इसी दौरान नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप किया गया. इसके बाद पीड़िता के पिता के बयान पर गांव के ही मुदित कुमार सिन्हा उर्फ गुंजन के विरुद्ध रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता रजौली के एक गांव में दो साल से अपने बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी. पीड़ित पिता ने बताया कि 20 जुलाई को बेटी कोचिंग पढ़ने रजौली गई थी. जब वह वहां से पढ़कर घर लौट रही थी, तो सुबह 10 बजे कोचिंग के बाहर आरोपी इंतजार कर रहा था. 

बेटी के सुनसान जगह पर पहुंचते ही आरोपित ने जबरन अगवा कर लिया और अपने साथ बाइक से कोडरमा की तरफ ले गया. रास्ते में लड़की के साथ रेप कर जंगल में फेंक देने की धमकी भी दी. पीड़िता के पिता ने बताया कि देर शाम कोडरमा (झारखंड) के सदर अस्पताल से अनिल कुमार नामक शख्स का फोन आया कि आपकी बेटी घाटी में जख्मी हालत में मिली है. कोडरमा पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया है. 

इसके बाद वे कोडरमा पहुंचे और थानाध्यक्ष के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया. वहीं, पीड़िता ने बताया कि उसे आरोपी मुदित समेत चार युवकों ने हथियार के बल पर अगवा किया था. जबकि, कोडरमा के थानाध्यक्ष ने बताया कि मुदित और नाबालिग लड़की घायल अवस्था में घाटी में मिले थे. दोनों को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था. 

पीड़िता के पिता से प्राप्त आवेदन को रजौली थाना भेज दिया गया है. साथ ही दोनों को भी सुपुर्द कर दिया गया है. बच्ची को फिलहाल मेडिकल के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत