लाइव न्यूज़ :

बिहारः सहरसा जिले में नाबालिग युवती के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2021 21:42 IST

बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ कुछ युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसहरसा जिले में नाबालिग युवती के साथ युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के माता-पिता को जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।

पटनाः बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ कुछ युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यही नहीं आरोपी युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब पीड़िता के माता-पिता को जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवकों ने हथियार का भय दिखाकर नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता की मां द्वारा लिखित शिकायत के बाद पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो दस जून को आरोपित द्वारा घर में बनाने की बात बताई जा रही है, मगर वीडियो में सिर्फ पीड़िता ही दिखाई दे रही है। 

बताया जाता है कि जब लड़की ने इसका विरोध किया और माता-पिता को नाम बताने की बात कही तो उन्होंने भाई को गोली मार देने की धमकी दी। युवकों ने 23 जून को अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लडकी के माता-पिता को जानकारी मिली तो पंचायत बुलाई गई। इसमें बात नहीं बन सकी।

पीड़िता की मां ने थाने में दी लिखित शिकायत

पीड़िता की मां ने थाना में दी अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि मेरी नाबालिग पुत्री समीप के बगीचे में खेल रही थी। उसी दौरान विशनपुर पंचायत के लक्ष्मीनियां निवासी आशीष यादव उसे यह कहकर अपने साथ ले गया कि मनीष यादव की भाभी बुला रही हैं। मनीष के दो मंजिल मकान के एक कमरे में ले जाकर आशीष, मनीष एवं राजा यादव द्वारा हथियार का भय दिखाकर और भाई को गोली मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया और उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। 

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

आवेदन में कहा गया है कि 23 जून को एक मोबाइल नंबर से जय कृष्णा सिंह ग्रुप के नाम से बने एकाउंट पर वीडियो वायरल होने पर जब मेरे पुत्र ने वीडियो देखा तो पुत्री से पूछने पर घटना की पूरी जानकारी मिली। लोक लाज के चलते हमलोग चुप रहे, मगर स्थानीय लोगों की सलाह पर विलंब से शुक्रवार की देर शाम बिहरा थाना में आवेदन दिया। 

पीड़िता के बयान के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने कहा कि पीड़िता की माता की लिखित शिकायत पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी जारी है। मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपित गांव छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट