लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा में दिव्यांग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2021 15:09 IST

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में अभी एक शख्स को गिरफ्तार किया है. वहीं, दूसरा फरार है. अन्य युवकों की भी तलाश पुलिस कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में दिव्यांग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामलाएक आरोपी को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश जारीकुछ अन्य युवकों के भी किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने की बात सामने आई है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

पटना:बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में दो मनचलों द्वारा एक दिव्यांग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है. 

इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है. लोग इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल एक आरोपी युवक बरनौसा गांव निवासी रामगुलाम सिंह के पुत्र संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. 

वहीं एक अन्य युवक भागने में सफल रहा है. सिलाव के थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि थाना में पीड़िता के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद ये कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवक के साथ कुछ अन्य युवकों ने भी लडकी के साथ छेडखानी की है. 

मामले की जांच की जा रही है और दूसरे युवक को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. दोषी लोगों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जायेगा. वहीं, राजगीर के डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है कि इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस सभी की पहचान कर रही है.

टॅग्स :गैंगरेपबिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली