लाइव न्यूज़ :

बिहार: सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक अन्य व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: July 27, 2020 05:42 IST

घटना में स्कार्पियो पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री कारी महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्दे एक स्कार्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर एक स्कार्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना लाखो पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत आने वाले एक पेट्रोल पंप के समीप हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। बेगूसराय सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजन सिन्हा ने बताया कि मृतकों की पहचान चिंकू कुमार राय (24), पंकज राय (34), संतोष राय (35) व बमबम महतो (24) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि लाखो पुलिस चौकी अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कारी महतो की मौत हो जाने की गलत सूचना दी गयी थी । सिन्हा ने बताया कि कारी महतो को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 31 के एक नवनिर्मित डिवाइडर से टकरा गया। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इस घटना में स्कार्पियो पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री कारी महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा