लाइव न्यूज़ :

बिहारः आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन का जलवा, परिवार से मिलने पटना पहुंचे, पत्नी लवली और राजद से विधायक बेटे चेतन से मिले 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2022 21:48 IST

गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड मामले में आनंद मोहन को फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन ऊपरी अदालत ने फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने महागठबंधन की सरकार को घेरा है।नितिन नवीन ने कहा कि सुशासन और जंगलराज में फर्क दिखने लगा है।आनंद मोहन को पुलिस अभिरक्षा में पेशी के बीते दिनों पटना लाया गया था।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन का पटना में जलवा दिखने को मिला है। सरकार बनते ही आनंद मोहन पटना में नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका फोटो भी वायरल हो रहा है।

गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड मामले में आनंद मोहन को फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन ऊपरी अदालत ने फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया। तब से वे जेल में बंद हैं। इसे लेकर बिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने महागठबंधन की सरकार को घेरा है।

महागठबंधन की नई सरकार पर हमला बोलते हुए नितिन नवीन ने कहा कि सुशासन और जंगलराज में फर्क दिखने लगा है। बताया जाता है कि आनंद मोहन को पुलिस अभिरक्षा में पेशी के बीते दिनों पटना लाया गया था। लेकिन बाहुबली पूर्व सांसद लाव-लश्कर के साथ पटना वाले अपने आवास पहुंच गए। यही नहीं आवास पहुंचने के बाद पूर्व सांसद ने अपने समर्थकों के साथ बैठक भी की।

आनंद मोहन के साथ उनकी पत्नी और उनके राजद से विधायक बेटे चेतन आनंद भी मौजूद रहे। पेशी के लिए पटना आए आनंद मोहन की बैठक करने की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की गई। आनंद मोहन के पाटलीपुत्रा स्थित अपने आवास पर काफी देर तक वक्त बिताने की चर्चा तेज है। पेशी के लिए आए आनंद मोहन के अपने पटना वाला आवास पहुंचने के लेकर पुलिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जब पुलिस अभिरक्षा में पूर्व सांसद को पेशी के लिए लाया गया था, तो वे अपने निजी आवास पर कैसे पहुंच गए? ऐसे में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि नीतीश कुमार जंगलराज के साथ आए तो जेल के अंदर बैठा व्यक्ति भी पटना की सड़कों पर घुम रहा है। घर में बैठकर खाना खा रहा है।

पटना में  परिवार और कार्यकर्ताओं से मिल रहा है। नीतीश कुमार की दशा और दिशा दोनों दिखाई देने लगी है। नीतीश कुमार इतने मजबूर हो गये है कि मजबूरीवश अपराधियों को खुला छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश जी जब हमारे साथ थे तब अपराधी जेल के अंदर होता था अब जब नीतीश जी जंगलराज के लोगों के साथ आ गये हैं तो अपराधी जेल के बजाय घर में बैठकर खाना खाता है। उन्होंने कहा कि अराजकता और जंगलराज बिहार में अब शुरू हो गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली