लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ मुसीबत में!, चुनावी हलफनामे में संपत्ति छिपाने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2022 15:06 IST

नीरज कुमार ने साल 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति से संबंधित जनकारी छिपाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के स्तर पर हुई जांच में यह खुलासा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज कुमार ने हलफनामे के साथ साल 2020-21 का रिटर्न दाखिल किया था।आयकर विभाग ने जांच में पाया कि उसमें संपत्ति को छिपाया गया। पिछले आईटीआर में भी संपत्ति कम दर्शाने के आरोप लगे हैं।

पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ की मुश्किलें बढ़ने वाली है। उनके द्वारा कर चोरी का मामला सामने आया है। आयकर विभाग ने इसकी जांच की है, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति सामने आने की चर्चा है।

नीरज कुमार ने साल 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति से संबंधित जनकारी छिपाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के स्तर पर हुई जांच में यह खुलासा हुआ है। नीरज कुमार ने हलफनामे के साथ साल 2020-21 का रिटर्न दाखिल किया था।

आयकर विभाग ने जांच में पाया कि उसमें संपत्ति को छिपाया गया। साथ ही उन पर पिछले आईटीआर में भी संपत्ति कम दर्शाने के आरोप लगे हैं। नीरज कुमार बबलू के वित्त वर्ष 2017-18 में 55 लाख 84 हजार, 2015-16 में नौ लाख 64 हजार, 2011-12 में करीब 25 लाख की अघोषित संपत्ति मिली है।

चुनावी घोषणा पत्र में उन्होंने इनका जिक्र नहीं किया है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इस महीने हुए सत्ता परिवर्तन से पहले तक वे मंत्री पद पर थे। चुनावी हलफनामे में पूर्व मंत्री ने अपना और अपनी पत्नी का पेशा समाजसेवा और कृषि को बताया था।

आय का श्रोत विधानसभा से मिल रही सैलरी व कृषि से होने वाला आय है। सूत्रों के अनुसार जब आयकर विभाग के सामने भाजपा नेता से लंबी पूछताछ चली और जब अघोषित संपत्ति के बारे में पूछा गया तो वो जवाब नहीं दे सके। इस संबंध में पूछे जाने पर नीरज कुमार बबलू ने कहा कि वो पिछले चुनाव को लेकर कुछ बातें है और कोर्ट में उनके वकील इसका जवाब देंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआयकर विभागBJPबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली