लाइव न्यूज़ :

बिहारः पूर्व मेयर को गोलियों से भूना, एके-47 से बरसाई 50 गोलियां

By भाषा | Updated: September 24, 2018 11:22 IST

पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन ने बताया कि वारदात स्थल से पुलिस ने करीब 17 खोखा बरामद किया।

Open in App

मुज़फ़्फ़रपुर, 24 सितंबर:बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना अंतर्गत अग्निशमन कार्यालय के समीप आज शाम आधुनिक स्वचालित हथियारों से लैस अज्ञात अपराधियों ने पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके वाहन चालक पर अंधाधुंध गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी ।

पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन ने बताया कि दोनों शवों (समीर कुमार :50 साल: और उनके चालक रोहित कुमार :40 साल:) को पोस्टमार्टम के लिये श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है तथा अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं ।

यह पूछे जाने पर कि इस वारदात को अंजाम दिए जाने के लिए अपराधियों ने एके 47 का इस्तेमाल किया, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गोलीबारी की गयी है उससे यही लगता है कि इसमें किसी आधुनिक स्वचालित हथियार का इस्तेमाल किया गया है ।

उन्होंने बताया कि वारदात स्थल से पुलिस ने करीब 17 खोखा बरामद किया। बाद में टीवी रिपोर्ट में यह बताया गया कि हमला ऐके 47 से ही हुआ था।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा