लाइव न्यूज़ :

बिहारः गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा कोर्ट परिसर, पेशी के दौरान कैदी की हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2018 15:51 IST

कैदी अभिषेक झा को भगाने के लिए नकाबपोश अपराधी आये थे। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अपराधियों ने मौके पर मौजूद पुलिस जवान की आंखों में मिर्च का पावडर झोंक कर फायरिंग करते हुए फरार हो गये।

Open in App

पटना, 16 जुलाईः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका अनुमंडल कोर्ट परिसर आज गोलियों की तडतडाहट से सहम उठा। अनुमंडल कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी अभिषेक झा को गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभिषेक झा एक रंगदारी के मामले में मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद था। अभिषेक झा को तीन गोलियां लगी और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने पुलिस की आंखों में मिर्च झोंक कर फरार हो गये।

एसपी उपेंद्र शर्मा के अनुसार कैदी अभिषेक झा को सिकरहना (ढाका) अनुमंडल कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने पहले सिपाहियों के आंखों में मिर्च झोंक दी और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। पुलिस के अनुसार ये बाइक सवार अपराधी अभिषेक झा को पुलिस कस्टडी से छुडाकर ले जाना चाहते थे लेकिन गलती से उसे ही गोलियां मार दीं। मौके से एक पिस्टल और पांच खोखा बरामद किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक झा रंगदारी मांगने के एक मामले में मोतिहारी सेंट्रल में बंद था और उसे पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। अभिषेक झा संतोष झा गिरोह का शार्प शूटर है और दरभंगा में दोहरे इंजीनियर हत्याकांड में भी आरोपी है। ढाका कोर्ट में पेशी के लिए आज शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड निवासी कैदी अभिषेक झा को लाया गया था। बताया जाता है कि कैदी वाहन से उतार कर पेशी के लिए ले जाते समय बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने कैदी अभिषेक झा पर तड़ातड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से कैदी अभिषेक झा मौके पर ही गिर पडा।

वहीं, कोर्ट परिसर में गोली चलने से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल कैदी को मोतिहारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी मिली है। बताया जाता है कि कैदी अभिषेक झा को भगाने के लिए नकाबपोश अपराधी आये थे। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अपराधियों ने मौके पर मौजूद पुलिस जवान की आंखों में मिर्च का पावडर झोंक कर फायरिंग करते हुए फरार हो गये। वहीं, पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश की जा रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली