लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, थाने के सामने से भाग निकले अपराधी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2022 08:53 IST

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। ताजा मामला बेगूसराय के मटिहानी थाना इलाके का है। इससे पहले ऐसे ही एक मामले में 11 लोगों को गोली लगी थी, जिसमें एक की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय जिले में दो बाइक सवार अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले।बेगूसराय के मटिहानी थाना इलाके की घटना, पुलिस स्टेशन से 500 मीटर दूर घटना को दिया गया अंजाम।बदमाशों ने करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग की, लेकिन इस दौरान किसी को भी गोली नहीं लगी।

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में दो बाइक सवार अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। मामला बुधवार का है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग में गनीमत ये रही कि किसी को गोली नहीं लगी। इससे पहले हाल में हुई फायरिंग में 11 लोगों को गोली लगी थी जिसमे एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

बहरहाल, ताजा मामला बेगूसराय के मटिहानी थाना इलाके का है, जहां थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की, लेकिन इस दौरान किसी को भी गोली नहीं लगी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि बदमाश पुलिस थाना क्षेत्र से बाइक से गोलीबारी करते हुए निकले। मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला मुखिया का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद सतर्क हुई मटिहानी पुलिस के द्वारा कई जगहों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। 

वहीं दूसरी ओर मटिहानी थाना पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में और बदमाशों की पहचान करने के बाद गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी मिल रही है कि खोरमपुर ढाला के तरफ से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मेथो चौक और स्कूल के सामने कई राउंड फायरिंग की और थाना के सामने से भाग निकले। 

हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है इस दौरान दो-तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि बेगूसराय में 13 सितंबर के हुए शूटआउट के बाद जहां पुलिस अलर्ट मूड में होने का दावा कर रही है। वहीं थाना के सामने ही अंधाधुंध फायरिंग प्रशासन की मुश्तैदी पर सवाल खड़ा कर रहा है।

टॅग्स :बिहार समाचारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई