लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः तेजस्वी यादव का दावा, नीतीश राज में सीतामढ़ी जेल के 2 पुलिसकर्मियों ने किया महिला कैदी से गैंगरेप

By भाषा | Updated: December 1, 2018 20:03 IST

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पड़ोसी जिला सीतामढ़ी के जेल की बंदी महिला के बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए गत 11 नवंबर को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया था।

Open in App

मुजफ्फरपुर, 30 नवंबर (भाषा):बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में एक महिला बंदी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पड़ोसी जिला सीतामढ़ी के जेल की बंदी महिला के बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए गत 11 नवंबर को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया था और उसे 22 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी जेल वापस ले जाने पर महिला ने इलाज के दौरान गत 14 नवंबर की रात अस्पताल के शौचालय में दो लोगों - शैलेश कुमार और छोट लाल द्वारा - उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया।

मनोज ने कहा कि अहियापुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस बीच, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ बिहार के दो पुलिसकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किया गया ।

उन्होंने इसे बिहार में अपराध की परकाष्ठा बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और मुख्यमंत्री चुप हैं। लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि अपराध पर उनकी चुप्पी भी एक अपराध है।

 

 

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ मुज़फ़्फ़रपुर के अस्पताल में ईलाजरत महिला क़ैदी के साथ नीतीश जी के अधीन दो पुलिसकर्मियों ने बलात्कार किया। अब बिहार में पुलिसकर्मी क़ैद में ही बलात्कार कर रहे है। यही है नीतीश जी का राक्षसी सुशासन।’’

टॅग्स :गैंगरेपलालू प्रसाद यादवबिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद