लाइव न्यूज़ :

बिहार: नवादा में युवती की नग्न अवस्था में अधजली लाश मिली, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2020 07:14 IST

बिहार के नवादा जिले में गोविंदपुर थानाक्षेत्र के बकसौती पहाड़ के किनारे गुदडी आहर के पास में एक युवती की नग्न अवस्था में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि दरिंदों के द्वार गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नवादा जिले में गोविंदपुर थानाक्षेत्र के बकसौती पहाड़ के किनारे गुदडी आहर के पास में एक युवती की नग्न अवस्था में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि दरिंदों के द्वार गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया गया है.

बिहार के नवादा जिले में गोविंदपुर थानाक्षेत्र के बकसौती पहाड़ के किनारे गुदडी आहर के पास में एक युवती की नग्न अवस्था में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि दरिंदों के द्वार गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया गया है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चलेगा. अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बकसौती पहाड़ के किनारे स्थानीय ग्रामीणों ने आज अहले सुबह नग्न अवस्था में अधजली लाश को देख शोर मचाया. शोर होने पर वहां भीड़ जमा हो गई. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को फोन पर दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को कब्जे में ले लिया.

ग्रामीणों ने बताया है कि शव देखने पर पता चल रहा है कि महिला-युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गई है. इसके बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को यहां फेंक दिया गया. वैसे पारिवारिक कलह के कारण भी ऐसी घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. मृत युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष है.

वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. मामले का खुलासा मृतक की पहचान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकता है. फिलहाल इसकी जांच की जा रही है. पुलिस अभी बिन्दुओं पर जांच में जुट गई है. अभी तक कोई जानकार इसे लेने नही आया है. युवती के संबंध में भी छानबीन की जा रही है. 

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली