लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेखौफ अपराधी ताबड़तोड़ दे रहे हैं बैंक लूट की घटना को अंजाम, पुलिस है भौंचक

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2023 18:33 IST

बिहार में अभी मोतिहारी में आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि बेफौफ अपराधियों ने गुरुवार को सारण के सोनपुर में पंजाब नेशनल बैंक से दिनदहाड़े 12 लाख रुपये से ज्यादा की लूट को अंजाम दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में तेजी से बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं, पुलिस शिंकजा कसने में नजर आ रही है फेलबुधवार को मोतिहारी बैंक कांड के बाद गुरुवार को सारण के सोनपुर में पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूटपंजाब नेशनल बैंक से बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट लिये 12 लाख से ज्यादा रुपए

पटना: बिहार में बेखौफ अपराधियों द्वारा प्राय: बैंक लूट की घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा है। बुधवार को मोतिहारी में आईसीआईसीआई बैंक में हुई करीब 48 लाख रुपए लूट की घटना का मामल अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बेफौफ अपराधियों ने गुरुवार को सारण के सोनपुर में पंजाब नेशनल बैंक से दिनदहाड़े 12 लाख से ज्यादा रुपए लूट लिए।

लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक में मौजूद होमगार्ड के दो जवानों को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जाता है कि जिस होमगार्ड जवान की मौत हुई है, उसके सिर में गोली लगी थी। जबकि दूसरे को सीने पर गोली मारी गई थी।

घायल जवान को गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। लूटी गई रकम फिलहाल 12 लाख बताई जा रही है। अपराधियों ने लूट के बाद बैंक के बाहर भी फायरिंग की और भाग गए। घटना डीआरएम ऑफिस के पास के ब्रांच की है। बैंक में काम करनेवाली महिलाकर्मी की माने तो मोटरसाइकिल सवार पांच लुटेरे दिनदहाड़े गन पॉइंट पर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बैंक के अंदर बदमाश दाखिल हुए थे।

डकैती की पूरी वारदात बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि रोज की तरह बैंक में काम चल रहा है। तभी 5 लड़के बैंक के अंदर दाखिल होते हैं। थोड़ी देर में सभी अपनी जेब से पिस्टल निकालते हैं। उसके बाद जैसे ही सुरक्षा गार्ड एक्टिव होते हैं। अपराधी सीधे फायर करना शुरू कर देते हैं। एक गार्ड को सीने में गोली मारता है। गार्ड भी अपनी रायफल उठाकर गोली मारने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक उसे गोली लग चुकी थी।

हमले के बाद सुरक्षा गार्ड वहीं फर्श पर गिर जाता है। थोड़ी देर बाद बदमाश गार्ड की रायफल उठाकर अंदर चला जाता है। महिला कर्मचारी ने बताया कि ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू होने से हम लोग डर गए थे। लोग चिल्लाने लगे थे। कुछ समझ नहीं आ रहा था क्या करें। बताया गया कि इस दौरान लुटेरों ने बैंक के अंदर पांच राउंड गोली चलाई है। जिसमें एक गोली मैनेजर के केबिन  और चार बैंक के बाहरी हिस्से में चलाई गई है।

बैंक में अपने आंखों के सामने गार्ड के सिर में गोली मारकर हुई हत्या की घटना को देख बैंककर्मी सहित वहां मौजूद सभी लोगों में डर की स्थिति बनी हुई थी। वहीं बैंक लूट की इस घटना के बाद सारण एसपी गौरव मंगला भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद अब पूरी घटना की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। फिलहाल बैंक और आसपास के सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस ने आसपास के इलाकों को सील करने का आदेश दिया है।

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना