बिहारः मुख्यमंत्री के नाम पर बनाया फर्जी वेबसाइट, आर्थिक अपराध ईकाई ने पूर्वी चंपारण से धर दबोचा, जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2022 18:37 IST2022-08-25T18:36:47+5:302022-08-25T18:37:51+5:30

बिहार में पूर्वी चंपारण के ढाका के रहने वाले अरमान बशीर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Bihar Fake website created name Chief Minister Economic Offenses Unit arrested East Champaran jail | बिहारः मुख्यमंत्री के नाम पर बनाया फर्जी वेबसाइट, आर्थिक अपराध ईकाई ने पूर्वी चंपारण से धर दबोचा, जेल

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Highlightsअधिकारिक प्रतीक चिह्न का इस्तेमाल किया था।मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने प्राथमिकी दर्ज किया था।मुख्यमंत्री सचिवालय के नाम पर फर्जी वेबसाइट बना लिया था।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री सचिवालय के नाम पर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री सचिवालय की फर्जी वेबसाइट बनाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, शातिर साइबर अपराधी ने मुख्यमंत्री सचिवालय के नाम पर फर्जी वेबसाइट बना लिया था।

साथ ही अधिकारिक प्रतीक चिह्न का इस्तेमाल किया था। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने प्राथमिकी दर्ज किया था। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्वी चंपारण के ढाका के रहने वाले अरमान बशीर को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू ने आर्थिक अपराध थाना काण्ड सं0-03/2022, के तहत 1 फरवरी को धारा-170/ 178/ 417/ 419/ 465/ 468/ 471/ 505 भा0द0वि0 एवं 66 क आई0टी0 एक्ट, 2000 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

काण्ड की महत्ता को देखते हुए साइबर अपराध के अनुसंधान में विशेषज्ञ पुलिस उपाधीक्षक, सुनील कुमार सिंह को इस काण्ड का अनुसंधानकर्त्ता बनाया गया। काण्ड के गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी अनुसंधान से फर्जी सोशल मीडिया प्राफाईल बनाने वाले व्यक्ति की पहचान की गई। ईओ यू ने 23.08.2022 को अरमान बशीर को गिरफ्तार किया।

अरमान बशीर पूर्वी चम्पारण का रहने वाला है। उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम और उनके मुख्यमंत्री सचिवालय के नाम का दुरुपयोग किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी ने किन कारणों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सचिवालय के नाम का दुरुपयोग किया इसकी पड़ताल की जा रही है। नेक्सस में और कोई भी जुड़ा है इसका भी पता लगाया जा रहा है। 

Web Title: Bihar Fake website created name Chief Minister Economic Offenses Unit arrested East Champaran jail

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे