लाइव न्यूज़ :

बिहारः आईपीएस के नाम पर फेक फेसबुक अकाउंट, लड़कियों को झांसा देकर किया यौन शोषण, अश्लील चैटिंग, अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2021 16:32 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में तैनात एक आईपीएस अधिकारी सैयद इमरान मसूद का भी एक साइबर फ्रॉड ने फेक आइडी बना लिया.

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर फ्रॉड ने महिलाओं को शिकार बना लिया.पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल लिया.इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देकर वह यौन शोषण करने लगा था.

पटनाः साइबर अपराधी अब वीआईपी और पुलिस अधिकारी के नाम पर भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं.

 

बिहार के मुजफ्फरपुर में तैनात एक आईपीएस अधिकारी सैयद इमरान मसूद का भी एक साइबर फ्रॉड ने फेक आइडी बना लिया. इसमें साइबर फ्रॉड ने महिलाओं को शिकार बना लिया. यूपी का रहने वाला साइबर फ्रॉड ने आईपीएस अधिकारी के नाम का फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसका दुरुपयोग किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार भी किया गया है.

बताया जाता है कि आरोपित अपना फेक फेसबुक प्रोफाइल तैयार करने के बाद विभाग में नौकरी का झांसा देना शुरू किया. इससे कई युवतियों ने उससे संपर्क किया. इसके बाद उसने सभी से उनकी तस्वीर मांगी और उसे एडिट कर न्यूड फोटो तैयार कर लिया. इसे इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देकर वह यौन शोषण करने लगा था.

यह बात तब सामने आई जब लड़कियों के साथ अश्लील हरकत व यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया. जिसकी शिकायत लगातार मुजफ्फरपुर के एएसपी को मिल रही थी. इसके बाद छह मई को आईपीएस अधिकारी सैयद इमरान मसूद ने मुजफ्फरपुर नगर थाने में इससे संबंधित मामला दर्ज कराया था. उन्होंने कहा था कि उनकी वर्दी वाली तस्वीर लगाकर एक फेसबुक आइडी बनाई गई है.

आरोपित इसमें उनके पद व नाम का भी दुरुपयोग कर रहा है. इसके बाद उक्त शख्स ने दर्जनों युवतियों की तस्वीर मंगवा ली. उनके साथ छेड़छाड़ कर न्यूड फोटो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था. इसकी जानकारी पर आईपीएस अधिकारी ने मामला दर्ज कराया था.

इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और यूपी के चंदौली से इस साइबर फ्रॉड सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर फ्रॉड सद्दाम हुसैन ने आईपीएस अधिकारी सैयद इमरान मसूद का फेक फेसबुक अकाउंट बनाया. इसमें उसने अधिकारी इमरान मसूद की वर्दी में तस्वीर और डिटेल चुराकर लगाए. इसके बाद लड़कियों को निशाना बनाया गया.

उनके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे गए. कई लड़कियां इस झांसे में आ भी गई. उसके बाद साइबर फ्रॉड ने लडकियों से अश्लील चैट करना शुरू कर दिया. नौकरी दिलाने का झांसा देकर तस्वीरें मंगाने लगा. वह अपनी गंदी तस्वीरें भी लड़कियों को भेजता. नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने केस का जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को बनाया.

जांच अधिकारी ने उसका लोकेशन निकाला. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी को छापेमारी की. इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि आरोपित सद्दाम बिहार के कैमूर स्थित रिश्तेदार के यहां आया है. इस पर पुलिस ने कैमुर में छापेमारी कर उसे दबोच लिया.

पुलिस का कहना है कि आरोपित को कैमूर के दुर्गावती थाना के धनेछा गांव से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से उक्त मोबाइल भी बरामद किया गया. इसमें आईपीएस अधिकारी का फेसबुक एकाउंट का प्रमाण भी मिला है. साथ ही मोबाइल की गैलरी से कई युवतियों की दर्जनों न्यूड फोटो मिली है. पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल लिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?