लाइव न्यूज़ :

बिहार: नशे में धुत चाचा ने पांच साल की भतीजी का किया रेप, बच्ची की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2019 18:10 IST

मढ़ौरा में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड उसकी जांच कर रही है. सारण के एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित थाना के अधिकारियों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनशे में धुत्त चाचा ने पांच साल की भतीजी से रात में कमरे में बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दियापुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार के छपरा से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है. सारण जिले के मढ़ौरा इलाके में एक नशे में धुत्त चाचा ने पांच साल की भतीजी से रात में कमरे में बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस थाने में आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

बताया जाता है कि बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता बाहर काम करते हैं और घर के लोगों के देखभाल की जिम्मेदारी आरोपी के ही ऊपर थी. 

रविवार की रात जब घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए तो आरोपी नशे की हालत में घर आया तो बच्ची चाचा के पास जाकर उसी के साथ कमरे में सो गया. चाचा ने कमरे का दरवाजा बंद किया और सो रही बच्ची का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. 

बच्ची की चीख सुनकर जब घर के लोग कमरे में पहुंचे तो आरोपी ने दरवाजा खोला. जब घर के लोगों ने बेडरूम की हालत देखी तो देखकर दंग रह गए. बच्ची की हालत काफी खराब थी और वह खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी. कमरे का दरवाजा खोलने के बाद आरोपी शराब के नशे में अनाप-शनाप बक रहा था. 

लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका मेडिकल जांच कराया. मढ़ौरा में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड उसकी जांच कर रही है. सारण के एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित थाना के अधिकारियों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद