लाइव न्यूज़ :

बिहार: डॉक्टर के बेटे का अपहरण, मांगी 50 लाख की फिरौती

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2018 14:56 IST

साल 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद अपहरण उद्दोग के लिए बदनाम बिहार की छवि सुधरी थी और पिछले 13 वर्षों में इस तरह के अपराध नगण्य हो गए थे।  लेकिन पिछले कुछ महीनों में ऐसा लगता है कि अपराधी फिर से सक्रिय हो रहे हैं। 

Open in App

पटना, 29 सितंबर: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। अपराधियों ने राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक डॉक्टर के बेटे का अपहरण कर लिया।

तीन दिनों से लापता शिवम के घरवालों से अपहरणकर्ताओं ने शुक्रवार की रात 60 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। 

बताया जाता है कि फिरौती के लिए फोन कॉल आने तक पटना पुलिस इसे किडनैपिंग नहीं मान रही थी। शुक्रवार देर रात पुलिस हरकत में आई। 

परिजनों ने बताया कि होमियोपैथिक डॉक्टर का बेटा सत्यम तीन दिन पहले घर से ट्यूशन के लिए घर से निकला था, जिसके बाद से वापस घर नहीं लौटा। घरवाले बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर परेशान हैं।  

अपहरणकर्ताओं ने फोन कर के परिजनों से 60 लाख रुपये की मांग की है।  इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और बच्चों की तलाश में जुट गई है।  पुलिस ने इस दौरान दर्जनों जगह छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।  

एसएसपी मनु महाराज खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।  पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। मामला संवेदनशील होने के कारण जांच या शक के आधार पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।  

हालांकि राजधानी पटना के बीचोबीच फिरौती के लिए अपहरण की घटना से कानून-व्यवस्था पर बडा सवाल पैदा हुआ है।  हाल के दिनों में मर्डर और अपहरण की घटनाओं से पुलिस की साख गिरी है।  बता दें कि शुक्रवार को ही शेखपुरा से एक बैंक मैनेजर का अपहरण कर लिया गया।  

उसका सामान और कुछ खोखे नालंदा से बरामद हुआ है। इस घटना के कुछ घंटे बाद ही शिवम के अपहरण की खबर आई है। 

 साल 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद अपहरण उद्दोग के लिए बदनाम बिहार की छवि सुधरी थी और पिछले 13 वर्षों में इस तरह के अपराध नगण्य हो गए थे।  लेकिन पिछले कुछ महीनों में ऐसा लगता है कि अपराधी फिर से सक्रिय हो रहे हैं। 

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई