लाइव न्यूज़ :

बिहार: भोजपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सख्त हुए जिलाधिकारी, संबद्ध विभागों को लिखी चिट्ठी, दिया कड़े एक्शन का आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2022 15:14 IST

बिहार के भोजपुर जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के प्रति सख्ती दिखाते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए शासकीय पत्र जारी करते हुए संबद्ध विभागों को सख्ती बरतने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुर में अपराधियों द्वारा पिछले 12 दिनों के अंदर 10 लोगों की हत्या कर दी गई है भोजपुर के लोग लगातार हो रही हत्याओं से आक्रोशित हैं और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैंइस संबंध में जिलाधिकारी ने मातहत अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर सख्त बरतने का आदेश दिया है

पटना:बिहार के भोजपुर जिले में पिछले 12 दिन के अंदर 10 लोगों की हत्या कर दी गई है। जिले में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों में अब आक्रोश का माहौल बन गया है। लगातार हो रही हत्याओं की घटनाओं से जहां लोग आक्रोशित हैं। ऐसे में पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

वहीं, लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन भी हैरान है। जिसके बाद अब खुद जिले के जिलाधिकारी राजकुमार को दखल देना पड़ गया है। जिलाधिकारी ने इस बाबत एक पत्र भी जारी किया है। भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर थाना आरा, पीरो एवं जगदीशपुर थाने को पत्र जारी किया है।

इस पत्र में आदेश दिया है कि जिले में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर जल्द से जल्द नियंत्रण करें। पत्र में जिलाधिकारी के द्वारा लिखा गया है कि कुछ दिनों से अपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन घटनाओं के कारण आमजनों में भय एवं असुरक्षा का माहौल कायम हो गया है। साथ ही इसके कारण आमजन में प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश भी व्याप्त है।

जिलाधिकारी के पत्र में यह भी कहा गया है कि अपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी से परिलक्षित होता है कि विधि-व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपने दायित्व का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बढ़ते अपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए 8 बिंदु दिए गए हैं। उन्होंने लिखा है कि मादक पदार्थों/अवैध हथियारों आदि के परिवहन को रोकने के निमित सभी प्रमुख चौक चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर चेकपोस्ट लगाकर नियमित रूप से सघन जांच की जाए।

पत्र में दिये गये आदेश में अपराध नियंत्रण के निमित्त सभी स्तरों पर सूचनाओं का संग्रहण करने तथा मिली सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। यदि किसी घटनाओं के क्रम में थाना प्रभारी अन्य संबंधित पदाधिकारी का स्थिरता परिलक्षित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय।

वहीं, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा है कि जिले में बढ़ती अपराधिक घटनाएं हमारे लिए चैलेंजिंग है। घटनाएं किसी भी तरीके से हो रही है चाहे वह गोली की वारदात क्यों ना हो वो हमलोगों के लिए चैलेंजिंग है। अपराध का कोई स्थान नहीं होता, लेकिन पुलिस अपना काम बखूबी कर रही है।

टॅग्स :भोजपुरबिहारहत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली