लाइव न्यूज़ :

बिहारः 'आसरा होम' में युवतियों की मौत पर बड़ा खुलासा, डीएम-एसएसपी ने संभाली जांच की कमान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2018 19:19 IST

पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी मनु महाराज मामले की छानबीन कर रहे हैं।

Open in App

पटना, 12 अगस्तः बिहार की राजधानी पटना के आसरा आश्रय गृह में रहने वाली दो युवतियों की मौत के मामले में बडा सनसनीखेज खुलासा हो रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों युवतियों की मौत दो दिन पहले हीं हो गई थी। लेकिन उन्हें आज मृत हालत में अस्पताल में लाया गया था. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन के अनुसार जिस वक्त युवतियों को इलाज के लिये अस्पताल में लाया गया था, दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं, युवतियों की संदेहास्पद मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों से पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी मनु महाराज पूछताछ कर रहे हैं।

आश्रय गृह में दो युवतियों की मौत के मामले में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 10 अगस्त की रात को ही दोनों की मौत हुई थी। एक युवती की मौत 9 बजकर 26 मिनट और दूसरे की मौत 9 बजकर 35 मिनट में हुई थी। दोनों की मौत होने के बाद आश्रय गृह की स्टाफ बेबी कुमारी सिंह उन्हें अस्पताल लेकर गई थी। आश्रय गृह में हुई दो युवतियों की मौत के बाद समाज कल्याण विभाग की टीम भी आसरा आश्रय गृह  पहुंची और फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विभाग के अधिकारी कई बिंदुओं पर कर मामले की छानबीन कर रही है। जबकि पीएमसीएच अस्पताल प्रबंधन के इस दावे के बाद माना जा रहा है कि दोनों युवतियों की मौत आश्रय गृह में ही हुई थी और मामले की लीपापोती करने के मकसद से ही उन्हें पीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया।

यहां उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर स्थित बालिका अल्पवास गृह दुष्कर्म कांड की घटना के बाद बिहार के आश्रय गृहों की बदहाली के मामले लगातार सामने आ रहे थे। इसी बीच राजधानी पटना के राजीव नगर इलाके के इस आश्रय गृह की भी खामी सामने आई थी। दो दिन पहले ही बीते शुक्रवार को यहां से लडकियों ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड लिया गया था। इस घटना के दो दिन बाद उसी आश्रय गृह की दो लडकियों की मौत की खबर आई है।

दोनों युवतियों की मौत शुक्रवार शाम को ही हुई थी। लेकिन इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। इस मौत के बाद पटना का आसरा आश्रय गृह फिर से विवादों में आ गया है। फिलहाल दोनों युवतियों की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है। इस मामले में किसी सरकारी अधिकारी का पक्ष भी अब तक नहीं मिल सका है। जिस आश्रय गृह में ये मौत हुई है उसका संचालन एक एनजीओ करता है, जो बिहार के समाज कल्याण विभाग के अधीन आता है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलानितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा