लाइव न्यूज़ :

धनकुबेर निकला बीडीओ संजीत कुमार, करोड़ों की काली कमाई, अधिकारी के पास आय से 96 प्रतिशत अधिक संपत्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2022 20:22 IST

जुलाई 2020 में बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड से स्थानांतरित होकर बाजपट्टी में पदस्थापित हुए बीडीओ संजीत कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय के ज्ञात एवं वैध स्रोतों से काफी अधिक परिसंपत्तियां अर्जित की है.

Open in App
ठळक मुद्देएक करोड़ 26 लाख 75 हज़ार 368 रुपे की चल अचल संपत्ति अर्जित की है.सीतामढ़ी में बाजपट्टी स्थित प्रखंड कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की गई.अधिकारी के पास आय से 96 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है. 

पटनाः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कारवाई जारी है. अब सीतामढ़ी जिले में तैनात बीडीओ संजीत कुमार के यहां आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की टीम ने आज छापा मारकर करोड़ों की काली कमाई का राज खोला है. बीडीओ अकूत संपत्ति का मालिक निकला.

 

इस अधिकारी के पास आय से 96 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है. ईओयू से मिली जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार के खिलाफ आय से 96 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर 31 जनवरी को केस दर्ज किया गया था. जांच में यह पता चला है कि संजीत कुमार द्वारा एक करोड़ 26 लाख 75 हज़ार 368 रुपे की चल अचल संपत्ति अर्जित की है.

ईओयू को सूचना प्राप्त हुई थी कि जुलाई 2020 में बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड से स्थानांतरित होकर बाजपट्टी में पदस्थापित हुए बीडीओ संजीत कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय के ज्ञात एवं वैध स्रोतों से काफी अधिक परिसंपत्तियां अर्जित की है.

ईओयू के डीएसपी रजनीश कुमार के नेतृत्व में संजीत कुमार के पटना के धनरुआ में मनोरी ग्राम स्थित पैतृक आवास के अलावा पटना में ही गोपालपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाह चक में बने भव्य और आलीशान निजी मकान समेत सीतामढ़ी में बाजपट्टी स्थित प्रखंड कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की गई.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा