लाइव न्यूज़ :

बिहार: रेत के काले खेल में गिर रही हैं लाशें, अमनाबाद को कहा जाने लगा है 'वासेपुर'

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2022 16:12 IST

पटना के बेहद नजदीक बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद में रेत के काले खेल में लगातार लाशें गिर रही हैं। अवैध खनन के मामले में यह इलाका बिहार के 'वासेपुर' के रूप में चर्चित हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के बेहद नजदीक बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद में रेत माफियाओं के कारण पुलिस भी दहशत में हैबीते गुरुवार को रेत माफियाओं के बीच चली गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका खौफजदा है रेत माफियाों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई लेकिन पुलिस 11 घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची

पटना:बिहार की राजधानी पटना से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिहटा थाना इलाके में अमनाबाद में पीला सोना (बालू) के काले खेल में लगातार लाशें गिर रही हैं। अवैध खनन के मामले में यह इलाका बिहार के 'वासेपुर' के रूप में चर्चित हो गया है। यहां गैंग्‍स आफ फौजी और सिपाही का राज चलता है। यहां गोलियां की तड़तड़ाहट से पुलिस भी सहम जाती है।

हाल यह है कि गोलियां तो चलती हैं, लेकिन उसकी गिनती नहीं होती। लाशें गिरती हैं तो उनकी खबर तक बाहर नहीं आती है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बालू के अवैध खनन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में दो गिरोहों के बीच अंधाधुंध फायरिंग होती रही, लेकिन 11 घंटे तक पुलिस को हिम्मत नहीं हुई कि वह घटनास्थल तक जा सके। कहा जा रहा है कि इस दौरान 16 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हालांकि पुलिस सिर्फ एक की मौत की पुष्टि कर रही है।

घटना के संबंध में यह बात भी सामने आई है कि इस गोलीबारी में दोनों गुटों की तरफ से एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारो का भी इस्तेमाल किया गया। ग्रामीणों का कहना है गोलीबारी में 16 लोगों की मौत हुई है। इस वारदात के बाद कई लोग लापता हैं। उनके परिवारों का दावा है कि बालू तस्‍करों ने शव को पोकलैंड से खोदकर बालू के अंदर दबा दिया है।

इस दियारा में छोटी-मोटी वारदातें हो जाएं, दो- चार राउंड गोली चल जाए, एक-दो मजदूरों की मौत या हत्‍या ही हो जाए, तो कई बार खबर तक बाहर नहीं आती है। लाश का बाहर आना तो दूर है। प्रशासन अपनी बदनामी से बचने के लिए ऐसी खबरों पर पर्दा डालता है और तस्‍कर अपनी परेशानी से बचने के लिए। वहीं, यह बात भी सामने आई है कि इस इलाके में गोलीबारी की घटना पिछले तीन माह से चल रही थी।

लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि घटना के दौरान भी पुलिस को गांववाले सूचित करते रहे, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं लिया गया। बताया जाता है गंगा और सोन नदी के पटना, सारण (छपरा), भोजपुर और अरवल जिले से लगते दियारा में बालू तस्‍करों का समांतर राज चलता है। इनका खौफ ऐसा है कि बालू का ठीका लेने वाली बड़ी कंपनी ब्राडसन ने हाथ खड़े कर दिए थे।

घटना के बाद सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार, शुक्रवार को दानापुर एएसपी अभिनव धीमान, बिहटा व मनेर थाना की पुलिस के साथ नाव से सोन पार करके अमनाबाद दियारा पहुंचे। लेकिन एक घंटे बाद ही वापस लौट गए। इतनी बड़ी वारदात के बाद भी एसएसपी डॉक्टर मानवजीत सिंह ढिल्लों दूसरे दिन भी मौके पर नहीं गए। जबकि पुलिस मुख्यालय का आदेश है कि बड़ी घटना होने पर एसपी, एसएसपी फौरन घटनास्थल पर जाएंगे।

टॅग्स :पटनाबिहारक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई