लाइव न्यूज़ :

पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2021 20:51 IST

बिहार की राजधानी पटना के एक बड़े निजी अस्पताल में गैंगरेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पीड़िता कोरोना पॉजिटिव है और इसलिए परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था.

Open in App
ठळक मुद्देपटना के राजाबाजार स्थित एक बड़े अस्पताल में रेप की घटना से सनसनीपीड़िता की बेटी ने अपनी मां के सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है घटना रविवार रात की है, शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

पटना: बिहार के निजी अस्पतालों में महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ के मामले अब खुलकर सामने आते जा रहे हैं. हाल ही में भागलपुर में स्थित ग्लोकल अस्पताल में मरीज की पत्नी के साथ छेडखानी का मामला सुर्खियों में रहा था. इस मामले में वहां के एक कर्मचारी की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. 

उसी महिला ने पटना स्थित राजेश्वर अस्पताल में भी अश्लील हरकत किये जाने का मामला पत्रकारनगर थाने में दर्ज कराया है. इसकी जांच जारी है. ये मामला अभी सुर्खियों में है कि अब राजधानी पटना में अस्पताल में महिला मरीज के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है.

पटना के राजाबाजार स्थित एक बड़े अस्पताल में वारदात

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित एक बडे अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में दो से तीन की संख्या में लड़कों ने महिला के साथ गंदा काम किया है. 

पीड़िता की बेटी ने अपनी मां के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद बातचीत का वीडियो भी वायरल कर दिया है. इस घटना की सूचना मिलने पर शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मामले की जानकारी पर अस्पताल पहुंची. बताया जाता है कि यह घटना रविवार रात की है. 

पुलिस ने कहा- सच्चाई का पता लगा रहे हैं

महिला को कोरोना संक्रमित होने पर परिजनों ने गंभीर अवस्था में शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित एक बडे अस्पताल में भर्ती कराया था. आरोप है कि देर रात करीब 46 वर्षीय महिला के साथ दो से तीन की संख्या में लड़कों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. ताजा अपडेट तक इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. 

इस संबंध में पूछे जाने पर शास्त्री नगर थाने के इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह ने बताया कि ऐसी वारदात के संबंध में जानकारी मिली है. एक टीम इस मामले की जांच कर रही है और वह राजाबाजार स्थित अस्पताल में जाकर सच्चाई का पता लगा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहार समाचारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा