लाइव न्यूज़ :

दरभंगाः प्रेम प्रसंग में युवक की पीट पीटकर हत्या, लड़की के परिजनों ने मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2021 20:35 IST

बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कनकी मुसहरी गांव में हादसा हुआ. मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष के तीन लोगों को हत्या मामले में आरोपी बनाया है.

Open in App
ठळक मुद्देरात के अंधेरे में प्रेमिका के साथ पकडे़ गए प्रेमी को उसके घरवालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.घनश्यामपुर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर जय गोविंद प्रसाद ने युवक की प्रेम प्रसंग में पिटाई से मौत की पुष्टि की है.प्रेमिका अपने आशिक को खेत में मिलने के लिए बुलाई थी, जिसकी भनक उसके घरवालों को लग गई थी.

पटनाः बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कनकी मुसहरी गांव से एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें रात के अंधेरे में प्रेमिका के साथ पकडे़ गए प्रेमी को उसके घरवालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

प्रेमिका अपने आशिक को खेत में मिलने के लिए बुलाई थी, जिसकी भनक उसके घरवालों को लग गई थी. फिलहाल पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. इस में भुवन सदा के पुत्र राजा सदा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष के तीन लोगों को हत्या मामले में आरोपी बनाया है. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं. 

घनश्यामपुर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर जय गोविंद प्रसाद ने युवक की प्रेम प्रसंग में पिटाई से मौत की पुष्टि की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब हुए युवक के घर पहुंचे तो देखा कि युवक गंभीर हालत में पड़ा हुआ था और उसके मुंह से खून निकल रहा था. उन्होंने कहा कि वही पर युवक की मौत हो चुकी थी.

उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा. वहीं एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को बताया है कि मृतक युवक राजा सदा का एक लडकी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों बगीचे में मिलने के लिए गए थे.

इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई की. इसकी वजह से युवक की मौत हो गई. यह प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला है. उन्हें न्याय व्यवस्था और पुलिस पर पूरा भरोसा है. मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष के 3 लोगों घूरत सदा, दीपू सदा और भगवान सदा को पीट-पीट कर हत्या करने का आरोपी बनाया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर