लाइव न्यूज़ :

दरभंगा में भीख मांगने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2021 19:47 IST

बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बीसो बीघा गाछी में तीन लड़कों ने महिला के साथ सामूहिक रेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।उपस्थित लोगों एवं दुकानदारों ने पुलिस को तीनों युवकों के नाम बताए। सूचना मिलने पर कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम भी महिला पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे।

पटनाः बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बीसो बीघा गाछी में एक ऐसी घटना आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है।

यहां भीख मांगकर गुजारा करने वाली 20 साल की एक महिला के साथ तीन लड़कों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके साथ दरिंदगी की है। पीड़िता शादीशुदा है और वह सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस इस कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला किसी तरह  भीख मांगकर अपने घर का गुजारा करती है। घटना की सूचना मिलने पर महिला थाने की एएसआई मीनू कुमारी मौके पर पहुंची. पुलिस को दिये बयान में पीडिता ने बताया है कि वह शादीशुदा है और भीख मांगकर गुजर-बसर करती है। गुरुवार को वह ऑटो से कमतौल भीख मांगने आई थी।

भीख मांगकर वह पैदल ही लौट रही थी. इसी बीच बीसो बीघा गाछी के पास तीन लडके उसे पकडकर जंगल के तरफ ले गये. वहां दो लड़कों ने उसे पकड़कर रखा और तीसरे ने उससे दुष्कर्म किया. इसतरह से सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. वह किसी तरह उन दरिंदों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर कमतौल-बसैठा एसएच-75 पर भागकर आई और शोर मचाने लगी।

उसकी आवाज सुनकर वहां काफी लोग जमा हो गए। सबने तीनों युवकों को भागते हुए देखा। वहीं, मीनू कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके बाद सूचना मिलने पर कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम भी महिला पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे।

उपस्थित लोगों एवं दुकानदारों ने पुलिस को तीनों युवकों के नाम बताए। उनके अनुसार तीनों आरोपित कमतौल निवासी राहुल कुमार ठाकुर, अजीत कुमार और गौतम कुमार हैं महिला थाने की पुलिस पीड़िता का बयान लेकर उसे मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच ले गई। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही तीनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली