लाइव न्यूज़ :

दरभंगा में बच्चा तस्करी के शक में पुजारी पर भीड़ ने किया हमला, बचाने पहुंची पुलिस पर पथराव, कई घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2021 21:09 IST

बिहार के दरभंगा जिले के गोपालपुर रेल गुमटी के समीप महादेव मंदिर के पुजारी पर भीड़ ने हमला कर दिया. पथराव में एक पुलिस कर्मी व एक चौकीदार के चोटिल हो गये.

Open in App
ठळक मुद्देपुजारी को भीड़ से बचाकर पुलिस थाना ले आई. कुछ स्थानीय प्रबुद्धजनों व पुलिस की तत्परता से अनहोनी टल गई.माधोपट्टी में किसी ग्रामीण की नजर पुजारी के साथ बच्चों पर पड़ी.

पटनाः बिहार के दरभंगा जिले के गोपालपुर रेल गुमटी के समीप महादेव मंदिर के पुजारी महेश शरण गांव के 10 बच्चों की तस्करी के गलतफहमी में मॉब लिंचिंग के शिकार हो गये.

घटना की सूचना मिलने पर बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस बल पर भी पथराव कर दिया. इस पथराव में एक पुलिस कर्मी व एक चौकीदार के चोटिल हो गये. हालांकि कुछ स्थानीय प्रबुद्धजनों व पुलिस की तत्परता से अनहोनी टल गई. इसके बाद पुजारी को भीड़ से बचाकर पुलिस थाना ले आई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के मनोज चौपाल के पुत्र धीरज कुमार, रघुवीर चौपाल के पुत्र धनराम कुमार, मोहन चौपाल के पुत्र नीरज कुमार, मनोहर चौपाल के पुत्र निरंजन कुमार, लालबाबू चौपाल के पुत्र आकाश कुमार, जमाहर चौपाल के पुत्र दुर्गानंद कुमार, विजय चौपाल के पुत्र सिवा कुमार, उमेश चौपाल के पुत्र राम कुमार और लक्षमण कुमार को शनिवार को महादेव मंदिर के पुजारी द्वारा कहीं ले जाया जा रहा था. करीब दो किलोमीटर दूर माधोपट्टी में किसी ग्रामीण की नजर पुजारी के साथ बच्चों पर पड़ी. उसने गांव पहुंचकर मन्दिर के पुजारी द्वारा बच्चों को गायब कर देने की बात कही.

यह बात गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते दर्जनों लोग माधोपट्टी पहुंच गए. लोग पुजारी व बच्चे को पकड़ कर गोपालपुर गांव ले आये. बच्चा चोरी का आरोप लगा उसकी जमकर पिटाई करने लगे. समय बीतने के साथ ही पुजारी की पिटाई करने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही थी. इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुजारी को भीड़ से बचाकर मंदिर में बंद कर दिया.

इस बीच लोगों की भीड़ ने कई बार मंदिर का गेट तोड़ने व छप्पर तोड़कर मन्दिर के अंदर घुसने का प्रयास किया. इस बीच पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. पुजारी को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया. इससे पुजारी की जान बच गई. इसके बाद आक्रोशित लोग पुलिस पर पथराव करने लगे. पुजारी की पहचान मधुबनी जिला अंतर्गत अन्धरामठ के बरुआर निवासी शत्रुघ्न झा के पुत्र महेश शरण के रूप में की गई है.

उसको गांव के ही डब्ल्यू झा ने अपने मंदिर में बतौर पुजारी दो वर्ष से रखा है. इस सम्बंध में पुजारी ने बताया कि सभी बच्चे मेरे मन्दिर में रोज आते हैं. ये बच्चे रोज मन्दिर की साफ-सफाई भी करते हैं. शनिवार को इन बच्चों के साथ लेकर माधोपट्टी स्थित महादेव मंदिर दर्शन करने जा रहा था. यह कोई पहली बार नहीं था. बच्चों के साथ बराबर वहां घूमने के लिए जाया करता था.

इसी क्रम में आज भी जा रहा था. किसी ने बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी. बिना कुछ जाने-समझे लोग पिटाई करने लगे. प्रबुद्ध ग्रामीण व पुलिस की तत्परता से जान बची है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुजारी अफवाह का शिकार हुआ मालूम पड़ता है. पुजारी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. पुजारी के तथाकथित कब्जे वाले सभी बच्चे पांच से 10 वर्ष बताये गये हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली