लाइव न्यूज़ :

दानापुर में कॉलेज छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म, 13 साल पहले आरोपी से हुई थी दोस्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2021 21:45 IST

बिहार का मामलाः पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देदुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि 13 साल पहले आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी.दोस्ती प्यार में बदल गई.

पटनाः बिहार में जारी कोरोना संक्रमण के बीच पटना से सटे दानापुर में एक कॉलेज की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. मामला दानापुर थाना क्षेत्र का है. थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि 13 साल पहले आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी. दोस्ती प्यार में बदल गई.

उसके बाद उसने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. यह सिलसिला लगातार चलता रहा. बाद में वह एक दिन अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां उसके रिश्तेदार ने भी उसके साथ गंदा काम किया. इसके बाद जब वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो वह शादी से मुकर रहा है. अब वह हमारे साथ नहीं रहना चाहता है.

वहीं, पीड़िता के परिजनों ने कहा है कि दोनों काफी समय से आपस में बातचीत किया करते थे. काफी समझाने के बाद भी किसी ने नहीं मानी. लड़की और उसके परिजन पटना पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं. दानापुर थानेदार डीएन सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. दो लोगों को आरोपी बनाया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के लिखित बयान पर मामला दर्ज किया गया है. मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही दोनों आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह