बिहार: बच्चा चोरी के आरोप में महिला को भीड़ ने की पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2018 19:44 IST2018-10-12T19:44:52+5:302018-10-12T19:44:52+5:30

इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि महिला अपने साथ उस बच्चे को एक साडी में लपेट कर ले जा रही थी, जिसके बाद वह देखा तो उसे छुड़ाने का प्रयास किया।

Bihar: crowd beat the woman for theft of child | बिहार: बच्चा चोरी के आरोप में महिला को भीड़ ने की पिटाई

बिहार: बच्चा चोरी के आरोप में महिला को भीड़ ने की पिटाई

पटना,12 अक्टूबर:बिहार के समस्‍तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में में बच्चे की चोरी के आरोप में भीड़ ने एक महिला की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद ने बताया की बच्चा चोर की आशंका पर लोगों ने महिला को पकड़ लिया था। पकड़ी गई महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। महिला बांग्ला बोलती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़ी गई महिला की अजीबोगरीब हरकतों से रात भर महिला थाने की पुलिस परेशान रही। बताया जाता है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने रात में एक महिला पुलिसकर्मी का यूनिफार्म भी पहन लिया था। काफी मशक्कत के बाद यूनिफार्म उससे वापस लिया गया।

 वहीं, गांव के लोगों का आरोप है कि घर के पास खेल रहे एक चार साल के बच्चे आयुष कुमार को विक्षिप्त महिला अचानक लेकर जाने लगी। जिसे देख कर वह के लोगों ने शोर मचाया और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई, फिर उस बच्चे को विक्षिप्त महिला के पास से लोगों ने छुड़ाया और उसके बाद लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी तब जाकर मौके पर पहुंचे मुफस्सिल पुलिस उस वक्त महिला को वहां से छुड़ाकर कर ले गई। 

इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि महिला अपने साथ उस बच्चे को एक साड़ी में लपेट कर ले जा रही थी, जिसके बाद वह देखा तो उसे छुड़ाने का प्रयास किया। बावजूद इसके वह बच्चे को लेकर भागती रही तभी हंगामा मच गया। इसके बाद लोग उसे पकड़कर वहां रखें और बाद में पुलिस आई और उसे ले गई। वहीं, बच्चे की मां बबली कुमारी ने बताया कि वह घर के पीछे बर्तन साफ कर रही थी।

उसी दौरान घर के गेट के पास से वह महिला साड़ी में बच्चे को लपेट कर जाने लगी। वह छुडाने के प्रयास भी की लेकिन वह बच्चे को वापस नही किया। इसके बाद जुटी भीड उसपर टूट पडी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Web Title: Bihar: crowd beat the woman for theft of child

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे