लाइव न्यूज़ :

बिहारः बेखौफ बदमाशों ने की दिनदहाड़े गोलीबारी, एक ट्रेनर दरोगा की हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2018 13:30 IST

पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Open in App

पटना, 23 अगस्तःबिहार की राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोइनुल हक स्टेडियम के पास आज सुबह बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की घटना को अंजाम देकर इलाके को दहला दिया है। इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। बेलगाम अपराधियों ने कदमकुआं थाने व सीआरपीएफ कैम्प से महज 100 मीटर की दूरी पर एक दारोगा ट्रेनर को गोली मार दी। जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लग गई है।

फायरिंग की इस घटना में मार्निंग वॉक पर आये एक युवक की मौत हो गई, वहीं दारोगा की महिला अभ्यर्थी के अभिभावक को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है। घटना को रंगदारी और प्रेम-प्रसंग, दोनों पहलुओं से जोडते हुए पुलिस तफ्तीश में लगी है। पहला, घटना को रंगदारी से जोड़ते हुए बताया गया है कि दारोगा फिजिकल ट्रेनिंग करवा रहे युवक से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी।

युवक की मां का कहना है कि छह से सात की संख्या में आये अपराधियों ने मेरे बेटे को टारगेट कर गोली चलाई गई। वहीं, गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। वैसे मामले में प्रेम-प्रसंग की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

हालांकि, वारदात का स्थान बहादुरपुर थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए इस मामले में कदमकुआं थाना की पुलिस ने कार्रवाई करने से अपना पल्ला झाड लिया। वैसे, स्थानीय लोग इसे रंगदारी की घटना से जोडकर देख रहे हैं। लेकिन पुलिस मामले की जांच के बाद ही कुछ बोलने की बात कह रही है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने थाने के एक एएसआई को निलंबित कर दिया है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट