लाइव न्यूज़ :

बिहारः अपराधियों ने लूट लिए 75 लाख रुपये और आभूषण, एटीएम में पैसा डालने जा रहे कर्मचारी, सारण, समस्‍तीपुर और सुपौल में दिया अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2021 20:52 IST

बिहार में सारण जिले में एक निजी एटीएम में पैसा डालने जा रहे वैन को हथियारों से लैश अपराधियों ने 40 लाख रुपये लूट लिए.

Open in App
ठळक मुद्देसमस्‍तीपुर में स्‍वर्ण व्‍यवसायी से लूटपाट की गई.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौका मुआयना किया.सुपौल में फ्लिपकार्ट के कार्यालय से 11 लाख नकद व करीब तीन लाख रुपये के सामान लूट लिए.

पटनाः बिहार में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. सूबे के सारण, समस्‍तीपुर व सुपौल में बेखौफ अपराधियों के द्वारा करीब 75 लाख रुपये नकद व स्‍वर्णाभूषण आदि की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. 

 

सारण जिले में एक निजी एटीएम में पैसा डालने जा रहे वैन को हथियारों से लैश अपराधियों ने 40 लाख रुपये लूट लिए. जबकि समस्‍तीपुर में स्‍वर्ण व्‍यवसायी से लूटपाट की गई. इसके साथ ही रविवार की रात अपराधियों ने सुपौल में फ्लिपकार्ट के कार्यालय से 11 लाख नकद व करीब तीन लाख रुपये के सामान लूट लिए.

आज सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली गांव के पास अपराधियों ने एटीएम में पैसा डालने के क्रम में खड़ी कैश वैन को निशाना बनाते हुए 40 लाख रुपये से अधिक की राशि लूटकर भाग गये. इसके बाद कैश वैन कर्मी इसकी सूचना पुलिस को दी. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौका मुआयना किया.

सूत्रों के अनुसार हिताची डब्ल्यूएलए कंपनी से फ्रेंचाइजी लेकर अपना चार निजी एटीएम चला रहे लोग छपरा से कैश वैन में 40 लाख रुपया लेकर मढ़ौरा  जा रहे थे. वहां वे लोग खैरा, मरहावड़ा, इसरोली और इसुआपुर में स्थित एटीएम में रुपया लोड करने वाले थे. इस दौरान अपराधियों ने हमला बोल दिया और हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. 

इस घटना के बाद सारण के एसपी संतोष कुमार ने दावा किया है कि पुलिस मामले को जल्‍द हीं सुलझा लेगी. एसपी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच किया. अपराधियों को दबोचने के लिए जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी की जा रही है. आने-जाने वाले सभी वाहनों की जांच जारी है.

आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है ताकि कुछ सुराग हाथ लग सके. वहीं बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है. कहा जा रहा है कि बैंक से राशि निकालने की खबर अपराधियों तक पहुंच चुकी थी और उन्होंने प्लान के अनुसार लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना आज दोपहर 2:50 के आसपास की है. 

वहीं, दूसरी घटना में समस्‍तीपुर के उजियारपुर स्थित सलेमपुर गांव में तीन अपराधियों ने विजय ज्वेलर्स दुकान से हथियार के बल पर लाखों के स्वर्ण आभूषण लूट लिए. अपराधियों ने इस दौरान फायरिंग भी की. ग्रामीणों ने भागते अपराधियों में से एक को खदेड़ कर पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की. उसकी पहचान बेगूसराय के भगवानपुर स्थित मल्हीपुर के रहने वाले अमित कुमार साह के रूप में की गई है. उजियारपुर पुलिस टीम ने अपराधी को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया. उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

जबकि तीसरी घटना में सुपौल जिले के सुपौल-पिपरा रोड स्थित फ्लिपकार्ट के कार्यालय से रविवार की रात 11 लाख रुपये नकद व करीब तीन लाख रुपये के सामान लूट लिए गए. बताया जाता है कि हेलमेट पहने तथा पिस्तौल, कुल्हाड़ी व चाकू आदि से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. यहां बता दें कि हाल के दिनों में बेखौफ अपराधी दिनदहाडे इस तरह की वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहे हैं. पुलिस जांच की बात कहती है और अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने में मशगूल हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा