लाइव न्यूज़ :

बिहारः अपराधियों ने चार छात्रों को हॉस्टल से किया किडनैप, फिर बंदूक नोक आपस में बनवाए अप्राकृतिक संबंध

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2018 18:05 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के कुशवाहा छात्रावास में 24 अक्टूबर की रात अपराधियों ने धावा बोल दिया। छात्रावास से चार छात्रों को जबरन उठा लिया।

Open in App

बिहार के बेगूसराय में दबंगों द्वारा चार छात्रों का अपहरण करने के बाद यातना दिये जाने की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देख कर लोगों की रूह कांप उठेगी। दबंगों के द्वारा उनकी पिटाई करने से भी मन नहीं भरा तो उन्हें बन्दूक की नोक पर आपस में अप्राकृतिक यौनाचार करने को मजबूर किया। 

वहीं, इस अप्राकृतिक यौनाचार का विडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इतना ही नहीं बच्चों के हाथ में शराब की बोतल देकर तस्वीर खिंची और फिर उनके पैर में गोली भी मार दी। दबंगों ने छात्रों को अगवा करने के बाद घटना का वीडियो भी साथ-साथ बनाते रहे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के कुशवाहा छात्रावास में 24 अक्टूबर की रात अपराधियों ने धावा बोल दिया। छात्रावास से चार छात्रों को जबरन उठा लिया। उन्हें अगवा करने के बाद पहले जमकर पिटाई की गई। लेकिन जब पिटाई करने से भी उनका जी नहीं भरा तो उन्हें बन्दूक की नोंक पर आपस में अप्राकृतिक यौनाचार करने को मजबूर किया। 

इस अप्राकृतिक यौनाचार का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। ये शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद चारों छात्रों के हाथों में पिस्तौल और शराब की बोतल देकर उनका विडियो बनाया। ढेर सारी तस्वीरें खिंची। 

इतना से भी उनका जी नहीं भरा तो चारों छात्रों के पैर में गोली मार दी। बच्चे दर्द से चीख चिल्ला रहे थे और ये हैवान ठहाका लगा रहे थे। फिर उनकी नागिन तस्वीरों के साथ यौनाचार के विडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जब तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई तो मामला उजागर हुआ। ऐसे में इस तरह की गुंडागर्दी किये जाने की अपने तरह की पहली घटना है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी 10 से 12 आदमी बताए जा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, 24 अक्टूबर को नगर थाना के पोखरिया स्थित कुशवाहा छात्रावास में पानी नहीं लेने के विवाद में पोखरिया के ही कुछ लोगों ने बारी-बारी से 4 छात्रों का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद चारो पीड़ित छात्रों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। 

प्रथम दृष्टया में पुलिस ने इस घटना को केवल मारपीट की घटना माना और उसी रात पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया था बाद में अन्य तीन अपराधियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, इस घटना में अपराधियों ने दूसरा रूप देने के लिए दुर्गा पूजा में चारो छात्रों द्वारा चैन छीनने का कबूलनामा कराकर उसका बयान कैमरे में कैद कर लिया। 

इस घटना से आहत छात्रों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। फ़िलहाल छात्रों से मिलने केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा नेत सम्राट चौधरी जैसे बडे नेता बेगूसराय आ चुके हैं। अब यह मामला राजनीतिक तूल पकडने लगा है। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने इस घटना को बेहद शर्मसार कर देनेवाली घटना बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन 3 महीने के अंदर स्पीडी ट्रायल चला कर दोषी लोगों के खिलाफ कारवाई करे ताकि फिर ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज