लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में बेखौफ अपराधियों ने दी प्रशासन को खुली चुनौती, पुलिस के दो जवानों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2019 07:09 IST

कोर्ट परिसर में दो पुलिस के जवानों को गोलियों से किया छलनी, एक जवान की मौत, दूसरी के हालत नाजुक

Open in App

पटना, 10 जुलाईःबिहार की राजधानी पटना से सटे बेखौफ अपराधियों ने शासन के नाक के नीचे दानापुर में पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कोर्ट परिसर में अंधाधुन फायरिंग कर पुलिस कर्मियों को भून डाला. अपराधियों की गोली से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत ईलाज के क्रम में अस्पताल में हो गई. जबकि दूसरे की स्थिती भी गंभीर बनी हुई है. इस घटना से पूरे कोर्ट परिसर में दहशत फैल गई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला दानापुर कोर्ट परिसर में पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. आनन-फानन में घायल दोनों पुलिसकर्मियों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक सिपाही की मौत हो गई. मृत सिपाही का नाम प्रभाकर कुमार है. वहीं, दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से दो कैदी फरार हो गए. 

घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. हालांकि, अभी तक फायरिंग में शामिल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है. यहां बता दें कि दो दिन पहले ही बेउर जेल से दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए कुख्यात शत्रुघ्न कुमार उर्फ जटहा सिंह ने भागने की कोशिश की थी. हालांकि, कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड लिया था.

वहीं दूसरी घटना में दानापुर में हीं बेखौफ अपराधियों ने एक सब इंस्पेक्टर के भाई को गोली मार दी. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. बताया जा रहा है कि मामला जमीन विवाद से जुडा है. बताया जा रहा है कि घटना दानापुर के सगुना मोड स्थित संत करेंस स्कूल के पास की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने सब इंस्पेक्टर के भाई मिथलेश को गोलियों से भून डाला.

उसके साथी पर भी लगातार तीन राउंड गोली चलाई. इस गोलीबारी में सब इंस्पेक्टर की भाई की घटनास्थल पर मौत हो गई और वहीं दूसरा व्यक्ति घायल है. बताया जा रहा है कि विवाद काफी दिन से चला रहा था मौके पर सिटी एसपी और एएसपी पहुंच चुके हैं, मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं.

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े